नीमा वुमेन्स फॉर्म के सदस्यों ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आईपीएस कमीशनर धनप्रीत कौर से मुलाकात की। इस मौके पर उनके समाज के प्रति योगदान के लिए महिला दिवस के मौके पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान नीमा वुमेन्स फॉर्म की प्रेजिडेंट डॉ. रीना कक्कड़, सेक्रेटरी डॉ. वनीता गोस्वामी, डॉ. नवलीन कौर, डॉ. रीना मल्हौत्रा, डॉ. मधुरिमा और डॉ. दिनेश जग्गी मौजूद रहे।

