आपने कभी सोचा है कि स्मार्टवॉच आपकी जिंदगी बचा सकती है। अगर नहीं तो अब कुछ ऐसा हो सकता है। जी, हां वैज्ञानिकों ने एक स्मार्टवॉच निकाली है जिसको पहनने से कार्डियक अरेस्ट का खतरा पहचाना जा सकेगा। इस टैक्नोलॉजी के जरिए आपको समय रहते ही चेतावनी मिल जाएगी कि आपको कार्डियक अरेस्ट आने वाला है। गंभीर स्थिति में आप तुरंत मेडिकल हेल्प भी ले सकते हैं। यह खोज खासतौर पर उन लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो दिल संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

कार्डियक अरेस्ट का खतरा पहचानेगी स्मार्टवॉच

गूगल रिसर्च के नेतृत्व में हुई स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि एक खास स्मार्टवॉच कार्डियक अरेस्ट का खतरा पता चल पाएगा। इसके अलावा यह इमरजेंसी सेवा होने पर भी कॉल कर सकती है। यह स्मार्टवॉच मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल करती है। इसके हाई स्टीकता (99.99)% तक दिल की धड़कन रुकने की स्थिति पता लग सकती है।

इस तरह काम करती है यह स्मार्टवॉच?

यह स्मार्टवॉच फोटोप्लेथीस्मोग्राफी और गति डेटा का इस्तेमाल करके हार्ट रेट पर नजर रखेगी। जब इस डिवाइस को यह महसूस होता है कि दिल की धड़कन बंद हो रही है तो यह 57 सैकेंड के अंदर स्थिति का विश्लेषण करेगी। इसके बाद 20 सैकेंड तक आपको रिस्पॉन्स देखना पड़ता है। यदि कोई यूजर प्रतिक्रिया न दे तो स्मार्टवॉच इमरजेंसी सेवाओं को भी कॉल कर सकती है। इस अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने स्मार्टवॉच की स्टीकता की जांच छह अलग-अलग परिस्थितियों में हो सकती है। इसमें क्लिनिकल सेटिंग, वास्तविक जीवन की स्थितियों और ज्यादा एक्टिविटी वाले परिदृश्य भी शामिल हो सकते थे।

इस तरह हुआ अध्ययन

यह शोध 100 मरीजों पर किया गया। इन मरीजों को एक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी लैब में रखा गया। इस दौरान उनके हार्ट रेट को कंट्रोल तरीके से रोका गया। इसके अलावा बाकी 99 प्रतिभागी एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल करके पल्सलेसनेस की स्थिति उत्पन्न हुई है। वहीं 948 लोगों ने इस स्मार्टवॉच को डेली रुटीन में पहनाकर टेस्ट भी किया गया। इसके अलावा 21 स्टंट कलाकारों ने अचानक गिरने की स्थिति दोहराई ताकि वास्तविक जीवन में कार्डियक अरेस्ट निकाल दी जाए।

इसलिए कारगार है स्मार्टवॉच

शोध की मानें तो जब व्यक्ति कोई भी एक्टिविटी नहीं कर रहा था तो कार्डियक अरेस्ट की पहचान करने की सेंसिटिविटी 72% तक थी। वहीं जब अचानक से व्यक्ति गिरा तो ऐसी स्थिति में पहचानने की सेंसिटिविटी 53% थी। अध्य्यन में यह पता चला कि स्मार्टवॉच में झूठी एमरजेंसी कॉल की संभावना भी बहुत कम थी।

हार्ट पेशेंट्स के लिए फायदेमंद रहेगी स्मार्टवॉच

एक्सपर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टवॉच आपकी हार्ट रेट रुकने की घटनाओं को समय रहते पहचानने में खास भूमिका निभाएगी। ऐसे मामलों यह ज्यादा फायदेमंद होगी जब कार्डियक अरेस्ट आने पर आपके आस-पास कोई भी न हो। वैज्ञानिक इस तकनीक को और भी फायदेमंद और विश्वास लायक बनाने के लिए सुधार कर रहे हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *