हार्ट अटैक यहां पहले बड़ी उम्र के लोगों को आता था वहीं आजकल के खराब लाइफस्टाइल के चलते छोटी उम्र के बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। अब हाल ही में नवी मुंबई के एक स्कूल में 14 साल के लड़के की स्कूल ट्रिप के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार को हुई जब आठवीं कक्षा के छात्र अयुष धर्मेंद्र सिंह को अचानक से सीने में तकलीफ हुई और वह एक बेंच पर बैठ गया। कुछ ही देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित

इसके बाद शिक्षकों और पार्क के स्टाफ ने उनको पार्क में स्थित एक अस्पताल में पहुंचाया। फिर उन्हें एक निजी अस्पताल में भी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने छात्र को अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टपार्टम की रिपोर्ट में पता चला कि छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। पुलिस ने एक्सीडेंट्ल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बच्चों में इस वजह से बढ़ रही है दिल की बीमारियां

हाल के सालों में सिर्फ व्यस्क ही नहीं बल्कि छोटी उम्र के बच्चे भी दिल संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों इसका खतरा बढ़ रहा है। ज्यादा मात्रा में जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स के कारण भी नसों में प्लाक जमा होने लगता है इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा ।

बच्चों को नहीं खाने चाहिए ये फूड्स

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक्स और शुगरी बेवरेज में भी बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर पाई जाती है। इसके कारण मोटापा बढ़ सकता है और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

डीप फ्राइड फूड्स

तले-भुने फूड्स जैसे कि समोसे, पकौड़े, पकौड़ी जैसी चीजों में हाई कैलोरी और ट्रांस फैट्स मौजूद होते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ेगी जिससे दिल पर दबाव पड़ेगा।

फास्ट फूड

पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे जंक फूड्स भी बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। इनमें सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट ज्यादा पाया जाता है। यह आपके दिल की नसें ब्लॉक कर सकता है।

रेडी टू ईट मील्स

प्रोसेस्ड और फ्रोजन फूड्स में कैमिकल्स और एडिटिव्स पाए जाते हैं। यह एडिटिव्स शरीर में सूजन बढ़ाकर दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पैकेज्ड स्नैक्स

चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और पैकेट वाली मिठाईयों में भी प्रिजर्वेटिव्स और नमक ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। यह ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ाएंगे।

ऐसे रखें बच्चों का ख्याल

फिजिकल एक्टिविटी 

बच्चों को नियमित तौर पर आउटडोर गेम्स खिलाएं। शारीरिक एक्टिविटीज बच्चों से जरुर करवाएं।

नियमित तौर पर चेकअप 

समय-समय पर बच्चों के दिल की सेहत की जांच करवाएं। इससे आपको पता चल जाएगा कि वह किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं या फिर नहीं।

हेल्दी चीजें खिलाएं

आप बच्चों की डाइट में फ्रेश सब्जियां, फ्रूट्स, होल ग्रेन्स और हेल्दी फैट शामिल करें।

जंक फूड न दें

बच्चों को पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से दूर रखें। इसकी जगह आप उन्हें घर में बनी बैलेंस डाइट दें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *