बहुत बार ऐसा होता है कि कई बार परिवार में कुछ लोग तेज दिमाग वाले होते हैं और ऐसे लोग समस्या का हल चुटकियों में निकाल लेते हैं। अगर हां तो उनका ब्लड ग्रुप भी अलग सा हो सकता है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की हुई एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि B+ ब्लड ग्रुप के लोगों का दिमाग बाकी ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ज्यादा तेज होता है।
रिसर्च
रिसर्च में ये खुलासा हुआ कि B+ ब्लड ग्रुप के लोगों के दिमाग में पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब ज्यादा एक्टिव रहता है। ये वो हिस्से होते हैं जो हमारी सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और याददाश्त को कंट्रोल करते हैं। और इन्हीं लोब्स के अधिक सक्रियता की वजह से B+ ब्लड ग्रुप के लोग जल्दी से चीजों को समझते हैं और लंबे समय तक याद भी रखते हैं। रिसर्च में आया कि ये ब्लड ग्रुप वाले लोगों में ब्लड सर्कुलेशन अन्य ग्रुप्स के मुकाबले में बेहतर होता है। दिमाग में ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचती है तो दिमाग के सेल्स ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
B+ ब्लड ग्रुप के लोगों की खासियत
ऐसे लोग मुश्किल से मुश्किल समस्याओं का हल जल्दी से खोज लेते हैं। ऐसे लोगों की याददाश्त मजबूत होती है, जिसकी मदद से ये लंबे समय तक चीजों को याद रख पाते हैं। कोई भी परिस्थिति हो ऐसे लोग शांत रहकर जल्दी और सही निर्णय ले पाते हैं।
दूसरों से कैसे हैं ये अलग
ये बात भी सामने आई है कि बाकी ब्लड ग्रुप की तुलना में B+ ब्लड ग्रुप वालों का ब्रेन एक्टिविटी लेवल ज्यादा होता है। इससे एक तो उनका IQ लेवल हाई होता है और साथ ही नई चीजों को जल्दी सीखने और अपनाने में भी आगे रहते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
