हम अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए कई तरह के नुस्खे और स्किन केयर आजमाते हैं, लेकिन अक्सर परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आते। कई बार तो चेहरे पर ग्लो लाने की कोशिशों के बावजूद उसे हासिल करना मुश्किल हो जाता है। अगर हम पाकिस्तानी महिलाओं की बात करें, तो उनके चेहरे का निखार अक्सर बहुत नेचुरल और आकर्षक दिखता है। अब इस खूबसूरती का राज जानने का तरीका सामने आया है।
फैन ने शेयर किया नुस्खा
पाकिस्तानी डॉक्टर शिरीन फातिमा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि एक फैन ने उन्हें अपनी मां के द्वारा बताई गई फेस मास्क रेमेडी भेजी। इस नुस्खे का उपयोग करने के बाद डॉक्टर फातिमा ने खुद भी इसका असर देखा और साझा किया कि यह कितना प्रभावी था।
https://www.instagram.com/reel/DGDkbDRIaIh/?utm_source=ig_web_copy_link
फेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
कोकोनट पाउडर – 1/2 चम्मच
ड्राई मिल्क पाउडर – 1/2 चम्मच
शहद – 1/2 चम्मच
दूध – आवश्यकता अनुसार
नुस्खा तैयार करने का तरीका
सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें कोकोनट पाउडर, मिल्क पाउडर, शहद और दूध को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
जब फेस मास्क सूख जाए, तो इसे धोएं नहीं, बल्कि हाथों से हल्का रगड़ते हुए साफ करें।
जब आप मास्क को रगड़कर हटाएंगे, तो न केवल चेहरे से मास्क हटेगा बल्कि अनचाहे चेहरे के बाल भी साफ हो जाएंगे।
मिल्क पाउडर के फायदे
मिल्क पाउडर में लैक्टिक एसिड, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो चेहरे की रंगत को सुधारने, स्किन की गंदगी साफ करने, ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को हटाने और स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। यह न केवल चेहरे को फ्रेश बनाता है, बल्कि आपकी स्किन को यंग और ताजगी से भरा हुआ भी महसूस कराता है।
शहद और कोकोनट पाउडर का योगदान
शहद और कोकोनट पाउडर स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। ये दोनों घटक त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में सहायक होते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा के रिंकल्स को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, कोकोनट पाउडर त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में सहायक है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
