सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे मामले आते हैं जिनको देख सोचना पड़ता है कि क्या ऐसे भी हो सकता है। अब हाल ही में एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक बहुत ही मुश्किल और अजीबो-गरीब ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के साथ एक शख्स की आंखों में से परजीवी कीड़ा बाहर निकाला है। सामने आई जानकारी की मानें तो पिछले कुछ दिनों से युवक आंखों की तकलीफ से जूझ रहा था।
आंखों में हो रही थी तकलीफ
35 साल के इस शख्स की आंख में से कीड़ा निकला है। एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए कीड़े को निकाला है। व्यक्ति को पिछले काफी दिनों से आंखों में तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा उसकी आंखों की रोशनी भी कमजोर हो रही थी और आंखें भी बार-बार लाल हो रही थी। उसने डॉक्टरों को भी दिखाया। डॉक्टरों ने उसको कुछ स्टेरॉयड, आई ड्रॉप्स और टैबलेट्स दी लेकिन इसका असर कुछ समय तक रहा। बाद में व्यक्ति की परेशानी और भी बढ़ने लगी और एकदम से उसकी आंखे ही कमजोर हो गई। इसके बाद वह एम्स भोपाल में गया।
आंख से निकला कीड़ा
भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने मरीज की कंडीशन को ध्यान से देखा। इस दौरान उन्होंने पाया कि व्यक्ति की आंखों में करीबन 1 इंच लंबा जिंदा कीड़ा मौजूद है। यह कीड़ा व्यक्ति की आंख की विट्रियल जेल में मौजूद था। एम्स के डॉक्टरों की मानें तो यह बहुत ही असामान्य स्थिति है। पूरी दुनिया में ऐसे सिर्फ 3-4 मामले ही दिखते हैं। भोपाल एम्स के मुख्य रेटिना सर्जन डॉ. समेंद्र कर्कुर मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन हुआ। इस सर्जरी के जरिए व्यक्ति की आस-पास की नाजुक रेटिना सरंचनाओं को नुकसान पहुंचाए बिना ही कीड़े को निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान कीड़े ने बचने की भी कोशिश की जिसके कारण सर्जरी और भी ज्यादा मुश्किल हो रही थी लेकिन डॉक्टरों ने विट्रियो रोटिना सर्जरी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कीड़े को आंखों में से निकाल दिया।
शरीर में इस तरह पहुंचते हैं कीड़े
डॉक्टर्स की मानें तो ऐसे कीड़े कच्चा या आधा पका हुआ मांस खाने से शरीर में पहुंचते हैं। यह कीड़े, स्किन, ब्रेन और आंखों के जरिए शरीर में जा सकते हैं। कीड़ा आंख में घूसने से व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं। एम्स भोपाल के डॉक्टर्स की मानें तो उन्होंने 15 साल के करियर में उन्होंने पहला बार ऐसा मामला देखा है। ऑपरेशन के बाद अब व्यक्ति की हालत ठीक है कुछ दिनों तक उसे अब ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
