इलायची का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसे खाने से सेहत संबंधी कई समस्याएं दूर होगी। आयुर्वेद में भी इलायची को औषधि से कम नहीं माना जाता। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा, पाचन संबंधी समस्याएं दूर होगी। इलायची का सेवन यदि सीमित मात्रा में किया जाए तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनेगा। इसके अलावा यह स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। हरी इलायची के छोटे-छोटे दाने आपका वजन घटाने में भी मददगार साबित होगा। इतनी फायदेमंद होने के बाद इलायची कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि किन लोगों को हरी इलायची नहीं खानी चाहिए।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए
प्रेग्नेंट महिलाएं या फिर जो ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हो उन्हें इलायची का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इलायची खाना कुछ मामलों में हानिकारक हो सकता है हालांकि इससे आपको कोई गंभीर नुकसान नहीं होगा लेकिन प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक इलायची नहीं खानी चाहिए।

उल्टी-मतली की समस्या
वैसे तो इलायची का सेवन करने से उल्टी-मतली की समस्या ठीक होती है लेकिन कुछ मामलों में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो उल्टी-मतली भी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में इलायची खाने से उल्टी आने के साथ-साथ आपको सांस लेने में भी दिक्कत होगी। कई बार तो दवाई के साथ यदि आप इसका सेवन करेंगे तो शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।
पित्ताश्य की पथरी
यदि आपको पित्ताश्य की पथरी है तो भी इलायची का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक होगा। इलायची यदि आप खाएंगे तो पथरी की समस्या और भी ज्यादा हो सकती है ऐसे में आप इलायची खाने से परहेज ही करें। यदि आपका इलायची खाने का दिल है तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
बच्चों के लिए
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलायची के सप्लीमेंट्स बच्चों को नुकसान पहुंचाएंगे। यदि वह इसे खाते हैं तो उनको खांसी आना, सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के अलावा कई बार स्किन रैशेज की समस्या भी हो सकती है ऐसे में आप इलायची बच्चों से दूर ही रखें।
एलर्जी
यदि आपको किसी तरह की एलर्जी की दिक्कत है जैसे फूड या फिर स्किन एलर्जी तो भी इलायची का सेवन आपके लिए नुकसानदायक होगा। इलायची की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसको खाने से शरीर में गर्मी बढ़ेगी जिसके कारण स्किन पर रैशेज, लालिमा और पेट में गर्मी महसूस हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
