आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के कारण दिल संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है। पहले यहां बढ़ती उम्र में लोगों को हार्ट अटैक का खतरा रहता था वहीं अब युवाओं की मौत का सबसे बड़ा कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। इसी वजह से डॉक्टर्स अपने लाइफस्टाइल और डाइट का ध्यान रखने के लिए कहते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए डेली डाइट में डॉक्टर्स ताजे फल खाने के लिए भी कहते हैं। ऐसे ही आप हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कमरख का सेवन कर सकते हैं। खट्टा-मीठा फल आपके दिल के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगा। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कमरख कैसे फायदेमंद रहेगा।

पाचन तंत्र भी रहेगा अच्छा

कमरख में फाइबर भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होगा, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी मदद मिलेगी। ये सभी चीजें आपकी हार्ट हेल्थ में सुधार के लिए जरुरी साबित होगी। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन के साथ-साथ आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होगा।

दिल रहेगा हेल्दी

इसमें पौटेशियम भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। कमरख खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। इसके अलावा पौटेशियम शरीर में मौजूद सोडियम के प्रभाव को भी बैलेंस करने का काम करेगा। इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होगा। हाई ब्लड प्रेशर दिल संबंधी बीमारियों का मुख्य कारण है।

सूजन होगी कम

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में होने वाली सूजन को भी कम करेंगे। क्रोनिक सूजन कई तरह की हार्ट प्रॉब्लम्स से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में कमरख का सेवन कर सकते हैं इसमें पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करेगी।

फ्री रेडिकल्स से होगा बचाव

कमरख में विटामिन-सी, फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करेंगे जिसके कारण हार्ट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। इसे खाने से फ्री रेडिकल्स से भी बचाव होगा। यह फल दिल और ब्लड वेसल्स को भी हेल्दी रखने में मदद करेगा।

कम होती है कैलोरी

इसमें कैलोरी और फैट्स कम मात्रा में होता है। ऐसे में यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगा। दिल संबंधी बीमारियों को कम करने के लिए हेल्दी वजन बनाए रखना भी जरुरी होता है।

ये भी रखें ध्यान

कमरख का सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी होगा लेकिन यदि आप किडनी संबंधी समस्याओं को झेल रहे हैं तो इसका सेवन न करें। कमरख में ऑक्सालेट पाए जाते हैं जो किडनी के लिए खतरनाक होते हैं। ऐसे में यदि आप किडनी संबंधी समस्या है तो कमरख खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *