जब बात वजन घटाने की हो तो डाइट के साथ-साथ लाइफस्टाइल बदलना भी जरुरी है। वेट लॉस जर्नी में पोर्शन कंट्रोल, कैलोरी काउंट और न्यूट्रिशन जैसी हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है। कुछ लोग सिर्फ जीरो कार्ब्स डाइट लेकर अपना वजन घटा लेते हैं लेकिन इससे आपका वेट सस्टेनेबल तरीके से लॉस नहीं होगा। वजन घटाने के लिए भी आपको डाइट में सारे पोषक तत्व लेने चाहिए। इस दौरान आप डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं इससे जल्दी और सस्टेनेबल वेट लॉस में मदद मिलेगी लेकिन क्या डिटॉक्स ड्रिंक सच में वजन घटाने में फायदेमंद है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताएंगे। आइए जानते हैं।

वाटर रिटेंशन रहेगा कंट्रोल

शरीर में यदि वाटर रिटेंशन हो जाए तो यह फूलने लग जाता है। इसके कारण शरीर से पानी बाहर नहीं आ पाता। ऐसे में यदि आप डिटॉक्स ड्रिंक पिएंगे तो इंफ्लेमेशन कम होगी और वाटर रिटेंशन से भी राहत मिलेगी। इससे धीरे-धीरे आपके शरीर में से पानी निकल जाएगा और आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।

क्रेविंग होगी कंट्रोल

वजन घटाने के दौरान क्रेविंग कंट्रोल करना सबसे मुश्किल होता है। ऐसे में डिटॉक्स ड्रिंक आपके लिए हेल्दी ऑप्शन रहेगी। सब्जियों और फलों से बनी डिटॉक्स ड्रिंक आप पी सकते हैं। इससे आपको भूख नहीं लगेगी और क्रेविंग भी कंट्रोल रहेगी।

नहीं बढ़ेगा वजन

वजन घटाने में सबसे बड़ा काम होता है कि वजन को बढ़ने से रोकना क्योंकि कुछ लोग जैसे ही डाइट करना छोड़ देते हैं तो उनका दोबारा से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में यदि आप वेट लॉस जर्नी के दौरान डिटॉक्स ड्रिंक पिएंगे तो आपका सस्टेनेबल तरीके से वजन कम होगा। डिटॉक्स ड्रिंक पीने से बॉडी डिटॉक्स होगी, सूजन कम होगी और वाटर रिटेंशन से भी आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा ओवरऑल वेट करने में भी मदद मिलेगी।

इंफ्लेमेशन होगी कम

इंफ्लेमेशन के कारण भी वजन बढ़ने लगता है। इसके कारण भी शरीर सूजा हुआ दिखता है। ऐसे में यदि आप डिटॉक्स ड्रिंक पिएंगे तो बॉडी की इंफ्लेमेशन कम होगी। इस ड्रिंक में नींबू, अदरक, दालचीनी और हल्दी जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो इंफ्लेमेशन कम होगी और वजन भी कम होगा।

कैलोरी इनटेक भी होगा कम

वजन घटाने के दौरान आपको कैलोरी इनटेक पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि कैलोरी इनटेक कम नहीं होगा तो भी आपको वजन घटाने में मुश्किल आ सकती है। ऐसे में आप डिटॉक्स ड्रिंक डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे पीने से आपका वाटर इनटेक मैंटेन रहेगा और बॉडी भी हाइड्रेट रहेगी। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और कैलोरी इनटेक करने में भी मदद मिलेगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

यदि आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हो तो वजन घटाने के दौरान डाइट एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही डिटॉक्स ड्रिंक पिएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *