जब ज्यादा ब्लड वेसल्स डेवलप हो जाती हैं तो एक्सर्टनल हेमानजियोमस होता है और ये स्किन पर रेड मार्क की तरह दिखाई देते हैं। इसे वैस्कुलर बर्थमार्क (Vascular birthmarks) या इंफेनटाइल हेमानजियोमस (Infantile hemangiomas) के नाम से भी जाना जाता है।
वैसे ये किसी परेशानी का कारण नहीं बनते और बिना ट्रीटमेंट के ठीक हो सकते हैं, लेकिन कई बार इसके साथ लोगों को दूसरी कंडिशन भी हो जाती हैं। कुछ लोग इसेक चमकीले लाल निशानों की वजह से इसे स्ट्राबेरी मार्क भी कहते हैं। हेमानजियोमस बॉडी के अंदर होते हैं औय इस आर्टिकल में आपको स्किन पर होने वाले निशानों के बारे में बताया जाएगा।
Hemangioma
आपको बता दें कि हेमानजियोमस एक प्रकार का बिनाइन ट्यूमर है जिससे ब्लड वेसल्स प्रभावित होती हैं और ये तब होता है जब बहुत सारी ब्लड वेसल्स विकसित हो जाती हैं। ये बच्चे के पैदा होने के कुछ हफ्तों तक दिखाई देता है। वहीं, 1 से 3 महीने में इनकी ग्रोथ तेज होती है और 3 महीने तक ये अपनी साइज के 80 प्रतिशत तक पहुंच जाते हैं और 5 महीने तक पूरी तरह बढ़ जाते हैं।
जब बच्चा 3 से10 साल की उम्र के बीच होता है तो ये पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। ये कहीं भी डेवलप हो सकते हैं, लेकिन सिर, गर्दन और कमर के आसपास ज्यादा होते हैं और कुछ लोगों को दर्द का एहसास भी हो सकता है। वहीं, बच्चियों में इसके होने के चांसेज मेल बेबीज से ज्यादा होते हैं।
Hemangiomas Types
Capillary hemangiomas
ये अक्सर स्किन सरफेस के पास नजर आते हैं और ये तब होता है जो बल्ड वेसल्स जिन्हें कैपिलरी कहा जाता है वे डेवलप होती हैं। कनेक्टिव टिशूज इन कैपिलरीज को होल्ड करके रखते हैं। ऐसे में अगर ब्लड वेसल्स का ग्रुप बड़ा हो तो हेमानजियोमा बड़ा हो सकता है और इसका टेक्चर स्पॉन्जी और बच्चों में ज्यादा होता है।
Lobular capillary hemangioma
जब रक्त वाहिकाओं की एक गांठ बन जाती तो ये होता है। अन्य प्रकार के हेमानजियोमस बॉडी के अंदर डेवलप हो सकते हैं जैसे कि लिवर हेमानजियोमस (Liver hemangioma)।
Cavernous hemangiomas
इसमें त्वचा के नीचे की गहरी परतों में रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं और बड़ी रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं, या चौड़ी हो जाती हैं।
इससे जुड़ी जटिलताएं
हेमानजियोमस आमतौर पर जटिलताओं का कारण नहीं बनता है, लेकिन इसमें दर्द, खरोंच के बाद खून बहना, संक्रमण, 5-25 प्रतिशत मामलों में अल्सरेशन, रक्त के थक्के जमने की समस्या हो सकती है।
Hemangioma Diagnosis
वैसे हिमानजियोमस के लिए किसी और जांच या उपचार की आवश्यकता नहीं होती। ये सिकुड़ते और गायब हो जाते हैं जब बच्चा लगभग 5-10 वर्ष का होता है। अगर तकलीफ ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। Source: helloस्वास्थय
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
