डायबिटीज एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह एक लाइलाज बीमारी है जिसको पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके आप कई समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। ब्लड शुगर लेवल किस समय बढ़ेगा या किस समय कम होगा इसका कोई समय तय नहीं होता। सारे दिन में यह कभी भी बढ़ सकती है लेकिन आज अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि रात में ब्लड शुगर बढ़ने पर क्या लक्षण दिखते हैं।
आखिर क्या होती है ब्लड शुगर?
कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि आखिर ब्लड शुगर क्या होती है। ऐसे में यदि आप भी नहीं जानते तो आपको बता दें कि ब्लड शुगर खून में पाई जाने वाली ग्लूकोज की मात्रा को कहते हैं। यह ग्लूकोज एक तरह की चीनी ही होती है जो खाने-पीने की चीजों के जरिए आपके शरीर को मिलती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। यदि इस ब्लड शुगर का लेवल अंसतुलित हो जाए तो डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा प्यास लगना
ब्लड शुगर बढ़ने के कारण आपको प्यास ज्यादा लगेगी। रात में बार-बार प्यास अगर आपको लगती है तो शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाएगा। ऐसे में आपको रात के समय बार-बार प्यास लगेगी।
बार-बार पेशाब आना
अगर आपको रात के समय बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ रहा है तो भी ब्लड शुगर बढ़ने का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति को नोक्टुरिया कहते हैं। डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों का जब ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है ऐसे में आपका टॉयलेट भी बार-बार आएगा।
धुंधला नजर आना
रात में अगर आपकी ब्लड शुगर बढ़ेगी तो आपको आंखों के धुंधलेपन की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में आपको रात में चीजें पहले से ही साफ नहीं दिखेगी हालांकि यदि आपकी ब्लड शुगर बढ़ेगी तो आंखों में धुंधलापन भी बढ़ जाएगा।

ड्राई माउथ
रात के समय ब्लड शुगर बढ़ने के कारण आपका मुंह या गला लगातार सूख सकता है। मुंह सूखने की इस स्थिति को जेरोस्टोमिया कहते हैं। यह भी डायबिटीज के मुख्य लक्षणों में से एक माना जाता है।
अन्य लक्षण
रात के समय ब्लड शुगर बढ़ने के कुछ और भी लक्षण दिख सकते हैं। अगर आपको जागने के बाद फिर सोने में मुश्किल हो, बैचेनी, नींद आने में दिक्कत, सुबह थकान जैसे लक्षण दिखें तो यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण हो सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें ।
शरीर में होगी ये समस्याएं
शरीर में यदि आपकी ब्लड शुगर बढ़ती है तो भी कई समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज के कारण आपकी आंखों की रोशनी कम होना, दिल संबंधी समस्याएं, किडनी संबंधी समस्याएं, ज्यादा पेशाब आना, थकान, पैरों में झुनझुनी और सुन्नता होना, वजन कम होना जैसी दिक्कतें भी हो सकती है। इन सभी समस्याओं से यदि आप अपना बचाव करना चाहते हैं तो हाई ब्लड शुगर कंट्रोल कर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
