प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है जब महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। इस दौरान महिलाएं जो भी खाती हैं उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर होता है। ऐसे में शिशु के विकास के कारण महिलाएं अपने खान-पान को लेकर भी कंफ्यूज रहती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि क्या खाएं क्या नहीं क्योंकि कोई भी चीज जो वो खाएंगी उसका शिशु पर भी असर होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह डॉक्टर्स देते हैं। ऐसे में अब सवाल आता है कि क्या प्रेग्नेंसी में मूली के पत्ते खाने चाहिए। इन्हें खाने से बच्चे पर तो कोई असर नहीं होगा। तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए।
प्रेग्नेंसी में खा सकते हैं मूली के पत्ते
एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही के बाद आप मूली के पत्ते या फिर इससे बनी कोई भी सब्जी खा सकते हैं। खासतौर पर यदि आप पहली तिमाही में इन पत्तों का सेवन करेंगी तो शरीर में हार्मोनल बदलावों के कारण आपको उल्टी या दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती है। कई बार प्रेग्नेंट महिलाओं को मूली के पत्तों से आने वाली गंध को सूंघकर उल्टी आना, जी मिचलाना और चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती है। इन पत्तों में आयरन, कैल्शियम, फॉलिक एसिड, विटामिन-सी पाए जाते हैं। यह सारे पोषक तत्व सिर्फ मां ही नहीं शिशु के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं ऐसे में आप प्रेग्नेंसी में इन पत्तों का सेवन कर सकती हैं।

फायदे
एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी में इन पत्तों का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होंगे।
आयरन
इस दौरान शरीर को आयरन ज्यादा मात्रा में चाहिए होता है। ऐसे में आप मूली के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। यह आयरन का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। इन्हें खाने से आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी होगी।
पेट संबंधी दिक्कतें होगी दूर
प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को कब्ज या पेट में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में मूली के पत्ते आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन पत्तों में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी में होने वाली कब्ज से राहत पाने के लिए भी आप यह पत्ते खा सकती हैं।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
यह पत्ते विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माने जाते हैं। ऐसे में यह आपकी इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद करेंगे। इन्हें खाने से प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली बीमारियों का खतरा कम होगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान
यदि आप प्रेग्नेंसी के दौरान मूली के पत्ते खा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। बाजार में मिलने वाले मूली के पत्तों का हरा बनाने के लिए उसमें कीटनाशक और केमिकल्स मिलाए जाते हैं ऐसे में यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में आप हमेशा बाजार से पत्ते लाने के बाद उन्हें अच्छे से साफ जरुर करें। इसके बाद पत्तों को पकाएं और उसके बाद ही खाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
