आजकल वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। बढ़ता वजन कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनता है। ऐसे में बहुत से लोग अपना वजन कम करने के लिए नैचुरल और हेल्दी तरीके की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही नुस्खा ढूंढ रहे हैं तो अश्वगंधा से बनी चाय आपके लिए हेल्दी ऑप्शन रहेगा। यह शक्तिशाली औषधि होती है इससे न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि मेटाबॉल्जिम तेज होगी। सुबह के समय इससे बनी चाय का सेवन करने से शरीर में सारा दिन एनर्जी बनी रहेगी और बॉडी फैट भी कम करने में मदद मिलेगी लेकिन इस चाय का कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए और सही तरीका क्या है आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
अश्वगंधा से बनी चाय इस तरह कम करेगी वजन
इमोशनल इटिंग
कुछ लोगों का वजन स्ट्रेस इटिंग के कारण भी बढ़ता है। ऐसे में अश्वगंधा आपके स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल का लेवल कम करेगी। इससे आप इमोशनल इटिंग से बचाव हो पाएगा।

शरीर से निकलेंगे टॉक्सिन्स
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं ऐसे में यह आपके शरीर में पाए जाने वाले टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करेगी। इसे पीने से आपका फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होगा।
शरीर में आएगी एनर्जी
सुबह इस चाय का सेवन करने से आप सारा दिन एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करेंगे। इसे पीने से आपके शरीर में एक्सरसाइज करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
मेटाबॉल्जिम होगा तेज
यह चाय आपके शरीर में मेटाबॉल्जिम को बढ़ाएगी। ऐसे में इसको पीने से आपके शरीर में कैलोरीज भी तेजी से बर्न होगी और आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।
पाचन तंत्र बनेगा मजबूत
अश्वगंधा आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाएगी। इसे पीने से आपको ब्लोटिंग, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपका पेट भी हल्का महसूस करेगा।
ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
अश्वगंधा की चाय ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करेगी। यदि आप इस चाय का सेवन करेंगे तो आपको अचानक भूख नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग से भी बच जाएंगे।
इस तरह बनाएं चाय
सामग्री
अश्वगंधा पाउडर – 1 चम्मच
पानी – 2 कप
दालचीनी पाउडर – 1/2 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
तुलसी के पत्ते – 2-3
बनाने का तरीका
. सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और फिर इसमें अश्वगंधा पाउडर डाल दें।
. फिर धीमी आंच पर इस पानी को करीबन 5-7 मिनट तक उबालें।
. अब इसमें दालचीनी पाउडर और तुलसी के पत्ते मिलाएं और 2 मिनट तक उबालें।
. तय समय के बाद गैस बंद कर दें और बनी हुई चाय को ठंडा होने दें।
. अब मिश्रण को छानकर एक कप में डालें और इसमें स्वादअनुसार शहद मिला लें।
. शहद मिलाकर आप चाय गर्मा-गर्म पिएं।

इस समय पिएं चाय
. सुबह उठकर 15-20 मिनट के बाद खाली पेट इस चाय को पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
. रोज 1 कप ही पिएं।
. चाय पीने के बाद 30 मिनट तक कुछ न खाएं ताकि शरीर में पोषक तत्व अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाएं।
. यदि आप वर्कआउट कर रहे हैं तो एक्सरसाइज करने से 30 मिनट पहले इसे पिएं। इससे फैट बर्न होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
. प्रेग्नेंट महिलाएं और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के इसे न पिएं।
. यदि आप कोई दवाई खा रहे हैं तो भी चाय पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
. ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन न करें क्योंकि इससे आपको नींद ज्यादा आने की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
