चूहे का काटना, आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। चूहे के काटने से कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस शरीर में पहुंच जाते हैं। चूहे के काटने को रैट बाइट भी बोलते हैं। इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है, जैसे कि: एलर्जिक रिएक्शन, हंटवायरस और रैड वायर फीवर आदि। रैट बाइट काफी खतरनाक होती है। अगर ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। लेकिन सुरक्षा के तौर पर इससे पहले आप कुछ फस्ट एड उपचार भी अपना सकते हैं।
Diseases From Rats
रैट बाइट के कारण स्क्रिटाइफस नामक बीमारी हो सकती है। ये एक जानलेवा डिजीज है। रैट बाइट से वैसे तो कई बीमारी हो सकती हैं, लेकिन यह डिजीज सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। इसके अलावा, कई चहूे रैबीज जैसी बीमारी से भी ग्रस्त होते हैं और ऐसे चूहों का काट लेना ज्यादा खतरनाक होता है। इनके काटने पर तीन दिनों के बाद ही सिर व जोड़ों में दर्द व उल्टी की शिकायत होती है। इस इंफेक्शन को अनदेखा करने पर स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
रोगी पर और भी कई बीमारियां हावी हो सकती हैं, जैसे कि लैप्टोस्पायरोसिस, एंडोकार्डिटिस, मायोकार्डिटिस, पॉलीआर्थराइटिस, सिस्टेमेटिक वैस्कुलिटिस, नोडोसा, फोकल एब्सकेसेस, हेपेटाइटिस और अमिनियोटिस आदि। यदि समय रहते इन गंभीर स्थितियों का इलाज न कराया जाए, तो रोगी की जान तक जा सकती है। सबसे ज्यादा खतरनाक, लैप्टोस्पायरोसिस है। इसके होने पर 24 घंटे के अंदर का समय मरीज के लिए ज्यादा गंभीर होता है। इसके अलावा, चूहों का काटना डायबिटीज के रोगियों के लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।
Allergic reactions
चूहे के काटने से आपको एलर्जी रिएक्शन हो सकते हैं, जैसे कि पूरे शरीर में खुजली की समस्या। हाथों में रैशेज भी हो सकते हैं। बुखार होना. चूहे के काटने वाली जगह पर सूजन आना। चूहों के काटने से होने वाले बुखार में यह रोग फैल सकता है। चूहें के काटने के कारण हुए फीवर के लक्षण 3 से 10 दिनों में नजर आ सकते हैं। कुछ कारणों में किसी में 21 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से चलें, जैसा वो कहें आप वैसा ही करें।
Hantavirus
हंटवायरस एक दुर्लभ लेकिन संभावित रूप से घातक बीमारी है जो हिरण, चूहों और सफेद पैरों वाले चूहों द्वारा फैलती है। इसकी मृत्यु दर 38 प्रतिशत है। इस वायरल संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं: बुखार, चक्कर, मासपेशियों में दर्द, जुकाम, डायरिया, एबडॉमिनल पेन आदि।
Lymphocytic choriomeningitis
लिम्फोसाइटिक कोरियोमाइनाइटिस (Lymphocytic choriomeningitis) एक प्रकार का वायरल डिजीज है, जोकि चूहे के काटने से होता है। यह रोगी के सलाइवा से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। इस इंफेक्शन का इलाज समय रहते बहुत जरूरी है, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसका इंफेक्शन सपाइनल कॉर्ड और ब्रेन को भी प्रभावित कर कर सकता है।
First Aid
आपको शरीर में जिस हिस्से में चहूे ने काटा है, सबसे पहले आप उसे गर्म पानी से तुरंत साफ करें। फिर उसे अच्छे से पोछकर ड्राय कर लें और कोई एंटीबायोटिक क्रीम तुरंत लगाएं। इसके बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। भलें ही आप में घाव न दिखें, लेकिन वायरस आप में पहुंच चुका है। इसलिए इसे हल्के में न लें। लेकिन यह आपके लिए जानलेवा बीमारी का कारण बन सकता है। डॉक्टर तुरंत सलाइवा टेस्ट करवाएंगे। प्रभावित हिस्से पर सूजन होना, इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। जिसे अंदखा न करें। Source: Hello स्वास्थ्य
