शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी सही मात्रा में पानी जरुरी है। यदि आपका शररीर हाइड्रेटेड रहेगा तो आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे। ऐसे ही नए पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों को लेकर यह सवाल रहता है कि उन्हें कितनी मात्रा में पानी देना सही रहेगा। न्यूबॉर्न बेबीज के लिए तो मां का दूध ही पहला फूड माना जाता है ऐसे में पानी किस समय और कितनी मात्रा में देना चाहिए इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है। कुछ पेरेंट्स तो 2-3 महीने के बच्चों को ही पानी देना शुरु कर देते हैं लेकिन क्या इस उम्र में बच्चों को पानी देना सही है आज आपको इस बारे में बताएंगे।

शिशु को इस उम्र में पानी देना रहेगा सही

शिशु को पानी किस उम्र में देना चाहिए यह उनके शारीरिक विकास पर निर्भर करता है। शिशु के जन्म के बाद 6 महीने तक डॉक्टर्स सिर्फ ब्रेस्ट मिल्क या फार्मूला-फीड देने के लिए ही कहते हैं इसलिए आप उन्हें अलग से पानी न दें। यदि आप उन्हें पानी देंगे तो उनका पेट जल्दी भर जाएगा। इससे उनके पोषण पर भी असर होगा। 6 महीने के बाद ठोस आहार जब बच्चे को देंगे तो उसके साथ ही थोड़ी मात्रा में पानी भी आप उन्हें दे सकते हैं। कोई भी ठोस आहार खिलाने के बाद शिशु को आप कुछ घूंट पानी के दे सकते हैं। इससे उन्हें पाचन में भी मदद मिलेगी और कब्ज की समस्या भी दूर होगी।

किस तरह दें शिशु को पानी

आप 6 महीने के बाद उन्हें एक साफ छोटे चम्मच, सिप्पी कप या फिर स्ट्रॉ कप के साथ पिला सकते हैं। उन्हें पानी देते हुए आप सफाई और सुरक्षा का खास ध्यान रख। उबालकर आप शिशुओं को पानी दे सकते हैं हालांकि पानी ठंडा होने के बाद ही उन्हें दे। इसके अलावा किसी भी तरह का मीठा या फ्लेवर वाला पानी बच्चों को न पिलाएं।

एक दिन में पिलाएं इतना पानी

यदि आपका शिशु 6 महीने से 1 साल तक का है तो उसे सारा दिन में 1/4 कप पानी दें। यदि आपका बच्चा ज्यादा एक्टिव रहता है तो आप उसे ज्यादा से ज्यादा आधा कम पानी भी दे सकते हैं। 1 साल की उम्र के बाद यदि आपका शिशु फल-सब्जियां, खिचड़ी जैसे हेल्दी फूड खा रहा है तो आप उसे ज्यादा मात्रा में पानी न दें। आप उन्हें 1 लीटर तक पानी पिला सकते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान

शिशु को आप 6 महीने के बाद ही पानी दें हालांकि पानी की मात्रा का भी ध्यान रखें। आप चाहें तो इसके लिए किसी पीडियाट्रिशियन की सलाह भी ले सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *