प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बहुत ही नाजुक समय होता है। इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं ऐसे में उन्हें अपना खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। मां बनने का एहसास जितना सुखदायक होता है उतना ही मुश्किल प्रेग्नेंसी का सफर रहता है। ऐसे में इस दौरान उन्हें कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं बल्कि इससे पहले भी उन्हें खास ध्यान रखना चाहिए। कंसीव करने से पहले या बेबी प्लान के दौरान उन्हें डाइट और लाइफस्टाइल में खास बदलाव की जरुरत होती है क्योंकि कुछ गलतियां उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है और इससे उनकी प्रेग्नेंसी में समस्याएं आ सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

बिना जरुरत के न खाएं दवाई

कुछ दवाईयां प्रेग्नेंसी के पहले और उस दौरान खाना आपके लिए खतरनाक साबित होगा। इसके कारण आपको कंसीव करने में समस्या होगी ऐसे में यदि आप बेबी प्लान कर रही हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई न खाएं।

स्ट्रेस लेना

अगर आप प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी आपके प्रेग्नेंट होने के चांस कम होंगे। इसके कारण फीटल की ग्रोथ पर भी असर होगा और डिलीवरी में दिक्कतें आएगी। ऐसे में प्रेग्नेंसी में जितना हो सके स्ट्रेस से दूरी बनाएं।

धूम्रपान और शराब को कहें न

यदि आप धूम्रपान और शराब का सेवन प्रेग्नेंसी के पहले या फिर उस दौरान करेंगे तो यह भी सेहत के लिए खतरनाक साबित होगा। इससे गर्भपात, बच्चे का समय से पहले जन्म लेना, ग्रोथ में समस्या जैसी दिक्कतें हो सकती है। इसके अलावा आपको कंसीव करने में भी दिक्कत आएगी।

पूरी नींद लें जरुर

प्रेग्नेंसी में या फिर जब भी आप बेबी प्लान कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि पूरी नींद लें। यदि आपकी नींद पूरी नहीं हो पाई तो हार्मोन्स का बैलेंस और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरुर लें।

डाइट का रखें ध्यान

जब भी आप प्रेग्नेंसी प्लान करें तो अपना खान-पान सही रखें। अनहेल्दी डाइट भी कंसीव के दौरान परेशानियां खड़ी कर सकती है। ज्यादा कैफीन जैसे कि चाय-कॉफी न पिएं। प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन भी बंद कर दें इस तरह का खाना खाने के कारण भी कंसीव करने में दिक्कतें आएगी। इसके अलावा यह डाइट बच्चे के विकास में भी बाधा बनेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *