हम अपनी स्किन और बालों की देखभाल पर ज्यादा जोर देते हैं। इसके चलते अपनी बॉडी पार्ट्स को इग्नोर कर देते हैं लेकिन उन्हें भी पर्याप्त देखभाल की जरुरत होती है। खासतौर पर आपके होंठों को सर्दियों की इस मौसम में एक्सट्रा केयर की जरुरत पड़ती है। यदि इनकी केयर न की जाए तो यह फटने लगते हैं और ड्राई दिखते हैं। कई बार तो समस्या इतनी बढ़ जाती है कि इनमें से खून भी निकलने लगता है। इसके कारण होंठो पर पिगमेंटेशन भी होने लगती है जिससे आपकी खूबसूरती कम हो सकती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आप अपने होंठों की देखभाल कैसे कर सकते हैं।
कोई भी स्किन केयर एक्टिव्स न लगाएं
होंठों के पास रेटिनोइड्स या फिर किसी भी तरह का स्किनकेयर प्रोडक्ट न लगाएं। इसके कारण ड्राईनेस, सेंसिटिविटी या फिर होंठ फट सकते हैं।

खुद को हाइड्रेटेड रखें
रोज कम से कम 8 या 10 गिलास पानी पिएं। इससे आपके होंठ अंदर से हाइड्रेटेड रहेंगे। डिहाइड्रेशन के कारण भी होंठ सूखे और फट हो सकते हैं।
होंठों पर न लगाएं जीभ
कुछ लोग अपने होंठो पर जीभ लगाते हैं लेकिन यदि आप ऐसा करेंगे तो आपको होंठो पर नमी महसूस होगी। इसके कारण आपके लिप्स ड्राई भी हो सकते हैं। इसके अलावा ड्राई या फटे होंठों को यदि आप नोचेंगे तो उनमें दरारें, खून बहना और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पेट्रोलियम जेली करें इस्तेमाल
सूखे या फटे हुए होंठो को ठीक करने के लिए और उन्हें किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल जरुर करें। इससे आपके होंठो को आराम मिलेगा और इन्हें ठीक होने में भी मदद मिलेगी।

लिप सनस्क्रीन लगाएं
स्किन के जैसे होंठों को भी सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाना जरुरी है ऐसे में लिप्स पर सनस्क्रीन जरुर लगाएं। इससे इन पर पिगमेंटेशन कम होगा और ड्राईनेस भी दूर होने लगेगी।
ये टिप्स भी आएंगे काम
इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप होंठों की देखभाल कर सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, लिप सनस्क्रीन और पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। इसके अलावा होंठों पर बार-बार जीभ न लगाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
