जालंधर के स्थानीय होटल में आज नीमा जालंधर वुमेन्स की ओर से सीएमई रखी गई। इस सीएमई का आयोजन नीमा वुमेन्स की प्रेजिडेंट डॉ. रीना कक्कड़ की देखरेख में रखी गई। मंच का संचालन डॉ. वनीता गोस्वामी ने किया। इस सीएमई में जालंधर की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंबर अग्रवाल और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स डॉक्टर एलीजा मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रही।

सीएमई की शुरुआत धनवंतरि पूजन के साथ हुआ।

इसके बाद डॉ. रीना कक्कड़ ने आए हुए सभी डॉक्टर्स का स्वागत किया। जालंधर की नवर्निवाचित फीमेल फॉर्म की सदस्यों को पंजाब नीमा के प्रधान डॉ. परविंदर बजाज, सैक्रेटरी डॉ. अनील नागरथ और कैशियर डॉ. विपुल कक्कड़ के साथ जालंधर नीमा प्रधान डॉ. एस.पी डालिया सहित फीमेल सदस्यों को इवेंट में नियुक्ति के लिए स्वागत किया गया। वुमेन्स फीमेल पंजाब की प्रधान डॉ. वीना गुंबर खास तौर पर उपस्थित रही।

डॉ. अंबर अग्रवाल ने दी जानकारी
डॉ. अंबर अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर और प्रेग्नेंसी में पीलिया क्यों होता है इस बारे में खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी वायरस का होना जरुरी नहीं है कि कैंसर होगा। समय से यदि आप लक्षणों पर गौर करें तो इस खतरनाक कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने गर्भवस्ता के दौरान पीलिया के बारे में भी जानकारी दी।

इसके बाद डॉ. एलीजा ने पीलिया के आयुर्वेदिक दवाईयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हर्बल दवाईयों का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए इस पर भी बखूबी जानकारी दी।
ये डॉक्टर्स रहे मौजूद
इस सीएमई में डॉ. वनीता गोस्वामी, डॉ. दिनेश जग्गी, डॉ. नमीता जग्गी, डॉ. वंदना यश, डॉ. सुप्रिया कवातरा, डॉ. परविंदर बजाज(पंजाब नीमा के प्रधान), डॉ. एलीजा,डॉ. योगेश सहगल, डॉ. अशम सहगल, डॉ. एसपी डालिया(नीमा जालंधर के प्रधान), डॉ. सतबीर वालिया, डॉ. अनील नागरथ, डॉ. रिंकु मदान, डॉ. प्रिया गुप्ता, डॉ. रजनी, डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. अरविंद कौर, डॉ. तमन्ना बहल, डॉ. रश्मी खुराना, डॉ. हरजीत कौर, डॉ. मीना सैनी समेत कई डॉक्टर्स मौजूद रहे। अंत में डॉ. सुप्रीया कवातरा ने स्पीकर्स और सभी मीडिया कर्मियों का पूर्ण सहयोग देने पर धन्यवाद किया।

