प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बहुत ही खास समय होता है। इस दौरान उनके मन में कई तरह के सवाल भी आते हैं। खासतौर पर क्या खाना चाहिए या क्या नहीं इसे लेकर वो अक्सर कंफ्यूज रहती हैं। खान-पान की बात करें तो सर्दियों में उन्हें कुलथी दाल खानी चाहिए या नहीं इसे लेकर भी वो थोड़ी कंफ्यूज रहती हैं। कुलथी दाल भारतीय खाने का हिस्सा मानी जाती है। ग्रामीण भारत में बड़ी मात्रा में लोग इस दाल को खाते हैं लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में इसे खाना चाहिए आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

प्रेग्नेंसी में कितना सही कुलथी दाल खाना?

एक्सपर्ट्स की मानें तो कुलथी दाल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में जो महिलाएं सर्दियों में प्रेग्नेंट हो उन्हें यह दाल खाने की सलाह दी जाती है। कुलथी की दाल के पोषक तत्व सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से भी राहत दिलवाते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को इस दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी में कोई समस्या हो उन्हें भी यह दाल नहीं खानी चाहिए।

प्रेग्नेंसी में कुलथी दाल खाने के फायदे

एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंट महिलाएं यदि कुलथी दाल खाएं तो उन्हें और गर्भ में पल रहे बच्चे को कई तरह के फायदे होते हैं।

इम्यून सिस्टम बनेगा मजबूत

प्रेग्नेंसी में कुलथी की दाल खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। यह दाल प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याओं को नियंत्रित करता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल रहेगा कंट्रोल

इस दाल में फाइबर पाया जाता है ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंसी में इस दाल का सेवन करते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा।

शरीर में बढ़ेगी खून की मात्रा

कुलथी की दाल में आयरन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करेंगे तो खून की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे यह एनीमिया से भी राहत मिलेगी।

वजन रहेगा स्वस्थ

इसमें पाए जाने वाले फिनोल तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *