डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीजों को अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना पड़ता है। कोई भी गलत चीज खाने के कारण उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डाइट की बात करें तो शुगर के मरीज दालें खा सकते हैं इससे उन्हें कई फायदे होते हैं लेकिन स्टार्च वाली दालें खाने से आपको परहेज करना चाहिए। ऐसी दालें शरीर में जाकर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं ऐसे में इन्हें खाने से परहेज करें। तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए की कौन सी दालें आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ाएगी।

राजमाह

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को राजमाह खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें कैलोरी काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होती हैं ऐसे में यह आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं। ज्यादा मात्रा में यदि आप राजमाह खाएंगे तो पाचन भी खराब होगा और आपका पेट भारी महसूस करेगा हालांकि आप थोड़ी मात्रा में इसे खा सकते हैं।

सफेद छोले

शुगर से जूझ रहे लोगों को सफेद छोले भी नहीं खाने चाहिए। यह ज्यादा नुकसान तो नहीं पहुंचाएंगे लेकिन इन्हें पचाना मुश्किल होगा। इससे आपको कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सफेद छोले में प्रोटीन मौजूद होता है ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद भी होगा लेकिन इसे थोड़ी मात्रा में ही खाएं।

उड़द की दाल

इन मरीजों को उड़द की दाल भी नहीं खानी चाहिए। इस दाल का भी पचाना काफी मुश्किल होता है। वहीं कुछ लोग इसमें मक्खन डालकर खाते हैं जिसके कारण पचने में और भी परेशानी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में यदि आप उड़द की दाल खाएंगे तो ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ जाएगा। इससे किडनी पर भी असर होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *