आंखों को अलग दिखाने का शौक है तो पक्का काजल से आपको बहुत प्यार होगा। सारा दिन आप काजल लगाती हैं लेकिन जब रात को सही तरह से काजल नहीं हटता तो आंखों के आसपास कालापन और पिगमेंटेशन हो सकती है। दूसरी स्थितियों में भी काजल लगाने की सामान्य आदत से डार्क सर्कल हो सकते हैं। डॉ. गुरवीन वराइच, एमबीबीएस, एमडी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि काजल का उपयोग करने से डार्क सर्कल हो सकते हैं।

काजल का इस्तेमाल = Dark Circles?

डॉक्टर के अनुसार किसी भी तरह के मेकअप के बारे में एक बुनियादी अवधारणा ये है कि इसका इस्तेमाल करना कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसे ठीक से न हटाने से कई समस्याएं हो सकती हैं और ये बात काजल के लिए आती है। वे आगे बताती है कि किन मामलों में ऐसा हो सकता है।

. मेकअप को पूरी तरह से न हटाने पर आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं।

. डॉ. गुरवीन का कहना है कि अगर लगातार आंखों को रगड़ने की आदत है तो आप काजल को अपनी त्वचा की ऊपरी परतों में धकेल सकते हैं।

. उनका कहना है कि अगर आपको पेरी ऑर्बिटल एक्जिमा या डर्मेटाइटिस (एक आम त्वचा संबंधी विकार जिसमें पलकें और त्वचा में सूजन होती है) है, तो काजल का इस्तेमाल करने से काले घेरे हो सकते हैं,मेकअप इसे और बढ़ाता है।

साथ ही एक तो एक्जिमा के कारण आपकी आंखों के आस-पास की त्वचा की बाधा पहले से ही कमज़ोर हो चुकी होती है, और जिस कारण काजल के लिए त्वचा की ऊपरी परत में घुसना आसान हो जाता है और काले घेरे हो जाते हैं। आंखों के आस-पास की त्वचा चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में पतली होती है इसलिए कोमल उत्पादों के साथ आंखों के नीचे के क्षेत्र की देखभाल करनी चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *