फेमस एक्टर टीकू तलसानिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्टर की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने का मुख्य कारण हार्ट अटैक ही बताया जा रहा है लेकिन अभी भी डॉक्टर उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण पता कर रहे हैं। आपको बता दें कि सर्दियों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं लेकिन इसका क्या कारण है आज आपको बताते हैं।
सर्दियों में बढ़ जाते हैं हार्ट अटैक के मामले
इस मौसम में शारीरिक और पर्यावरण से जुड़े कुछ कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। ठंड के मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं जिसके कारण ब्लड प्रेशर और तनाव बढ़ जाता है। इसके अलाव सर्दियों में फ्लू और सांस से जुड़े इंफेक्शन भी बढ़ जाते हैं जो ब्लड वेसल्स में सूजन पैदा करते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा बदलते मौसम में लाइफस्टाइल बदल जाने के कारण भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

फिजिकल एक्टिविटी होती है कम
फिजिकल एक्टिविटी भी इस मौसम में कम होती है। प्रदूषण और ठंड के चलते घूमना फिरना भी कम हो जाता है। इसके अलावा इस दौरान लोग हाई कैलोरी फूड, ज्यादा तला भुना खाना खाते हैं जिसका असर शरीर पर होता है। धूप की कमी होने के कारण शरीर में विटामिन-डी की भी कमी हो जाती है इन सभी कारणों के चलते दिल की सेहत पर बुरा असर होता है। खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए यह मौसम बेहद खतरनाक होता है जो पहले ही किसी हार्ट प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हों।
इस तरह करें अपना बचाव
इस मौसम में यदि आप हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं तो रोज 30-45 मिनट कोई ना कोई एक्सरसाइज जरुर करें।
. यदि प्रदूषण के चलते आप बाहर नहीं जा रहे तो घर में रहकर ही जिम या फिर वर्कआउट करें।

. खाने में ज्यादा ऑयली चीजें जैसे पूरी, परांठे और जंक फूड न खाएं।
. सीजनल फल और सब्जियां डाइट में शामिल करें।
. ज्यादा ठंड हो तो बाहर न निकलें।
. नियमित रुप से ब्लड प्रेशर चेक करवाएं।
. यदि शुगर या बीपी की बीमारी हो तो रोज दवाई लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
