हमेशा से स्किन केयर के लिए रेटिनॉल का इस्तेमाल किया जाता है। कई कारणों से लोग इसे लगाते हैं और उनमें से एक आम कारण है स्किन से दाग धब्बों को हटाना। इसके अलावा रेटिनॉल फाइन लाइन्स में कमी और फिर त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। तो इसलिए हम आज आपतो बताएंगे कि रेटिनॉल होता क्या है और किस वजह से लोग इसे स्किन के लिए इस्तेमाल करते हैं।
Retinol
आपको आसान भाषा में बताएं तो रेटिनॉल असल में विटामिन ए है। ये एक बायोएक्टिव कंपाउंड है जो आमतौर पर पीले और हरे रंग की सब्जियों से निकलता है। अंडे के पीले भाग और फिश ऑयल से भी ये निकलता है और सेल हीलिंग में भी मददगार है। रेटिनॉल से त्वचा कोशिका बढ़ती है और इससे स्किन पोर्स खुलते हैं। आपकी त्वचा को रेटिनॉल एक्सफोलिएट करता है और कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है, जो महीन रेखाओं और झुर्रियों की उपस्थिति को कम कर सकता है। इसकी मदद से त्वचा एक कोमल रूप ले सकती हैं।
Retinol के फायदे
इसके बहुत से फायदे हैं जैसे कि रेटिनॉल का सबसे पहला काम, स्किन सेल्स के प्रोडक्शन को बेहतर बनाना और फिर त्वचा में हीलिंग को बढ़ावा देना है। इससे स्किन सेल्स साफ होते हैं और कोलेजन प्रोडक्शन में बढ़ावा मिलता है। इसकी मदद से त्वचा में एजिंग के लक्षण जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम नजर आती हैं। इससे पोर्स भी साफ हो जाते हैं, जिससे त्वचा अंदर से सांस लेती है। साथ ही इससे व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स में भी कमी आती है।
Retinol face serum
घर पर रेटिनॉल फेस सीरम बनाने के लिए आपको चाहिए अलसी के बीज। इसके बाद चावलों को अच्छी तरह से पानी में पका लें और छान लें। छानने के बाद इसे किसी बॉटल में डाल दें। इसके बाद आपको इसमें विटामिन ए की एक गोली खोलकर डालनी है। अब आपको इसे गाढ़ा करने है और गाढ़ा करने के लिए एलोवेरा जेल और फिर गुलाब जल खुशबू के लिए मिला लें। इसके बाद सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फ्रीज में रख दें। लीजिए अब इसे आप रात में सोते समय चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे धीरे-धीरे आपकी त्वचा की हीलिंग होगी, साथ ही समय के साथ स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी कमी आएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
