सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। यह मौसम अपने साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी लेकर आता है। ठंडी हवाएं चलने के कारण सर्दियों में इम्यूनिटी काफी कमजोर भी हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं वातावरण ठंडा होने के चलते लोग बहुत आलसी, कमजोर और थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में इस मौसम में खुद को ठंड से बचाने और कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लोग तरह के नुस्खे अपनाते हैं। नुस्खों की बात करें सर्दियों में बीजों का पानी पीना भी फायदेमंद रहेगा। सर्दियों की सुबह आप कुछ बीजों का पानी पीकर कर सकते हैं। खाली पेट इन बीजों का पानी पीने से बीमारियों का खतरा कम होगा। यही नहीं इस पानी में मौजूद पोषक तत्व आपको अंदर से एनर्जी देंगे और आप अच्छा महसूस करेंगे। तो चलिए आपको ऐसे 4 बीज बताते हैं जिन्हें आप अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DDRrZDIvUVe/?utm_source=ig_web_copy_link

बीमारियों से लड़ने की क्षमता बनेगी मजबूत

हार्मोन हेल्थ कोच की मानें तो बीजों के पानी में काफी अच्छी मात्रा में हैल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स पॉलीफेनाल पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करेंगे लेकिन हर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को किसी खास तरह के बीज से बना पानी ही पीना चाहिए।

ब्लोटिंग दूर करेगा जीरा, सौंफ और अजवाइन से बना पानी

जीरा, सौंफ और अजवाइन यह तीनों ही पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती हैं। यह आपके मेटाबॉल्जिम को बढ़ाएगी और बीमारियों का खतरा कम करेगी। जीरा में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट मल को मुलायम बनाकर आपकी पाचन क्रिया को हेल्दी रखेगा इसके कारण ब्लोटिंग, पेट में दर्द और गैस नहीं होगी। इस पानी में पाए जाने वाले फाइबर सर्दियों में होने वाली गट प्रॉब्लम्स को भी दूर करेंगे।

डायबिटीज में फायदेमंद मेथी के बीज और दालचीनी का पानी

यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो सर्दियों में रोज सुबह खाली पेट मेथी के बीज और दालचीनी से बना पानी पिएं। मेथी के बीजों में घुलनशील फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं ऐसे में यह कार्बोहाइड्रेट का पाचन और अवशोषण धीमा कर देगा। इससे आपके ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल रहेगा। इसके अलावा दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व अचानक से बढ़ने वाली ब्लड शुगर स्पाइक को रोकेंगे। सर्दियों के इश मौसम में आप खाली पेट मेथी के बीज और दालचीनी से बना पानी पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगी।

थायराइड में पिएं धनिए के बीज और अदरक से बना पानी

यदि आप थायराइड से जूझ रहे हैं तो रोज सुबह खाली पेट धनिया के बीज और अदरक का पानी पिएं। धनिया के बीज और अदरक का पानी पीने से आपकी बॉडी में T3 मैनेज रहेगा। धनिया के बीजों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व आपके शरीर में थायरॉयड फंक्शन को सुधारेंगे और आपको बीमारियों से बचाएंगे।

फर्टिलिटी बेहतर बनाएगा दालचीनी और शतावरी का पानी

जो महिलाएं फर्टिलिटी की समस्या से परेशान हैं उनके लिए दालचीनी और शतावरी से बना पानी फायदेमंद रहेगा। इससे आपकी समस्या दूर होगी। शतावरी आपकी यौन इच्छा बढ़ाएगी और शरीर को सैक्सुअल प्रोसेस के लिए बेहतर करेगी। रोज थोड़ी मात्रा में शतावरी और दालचीनी का पानी पीने से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी।

ये फायदे भी होंगे

बीजों का पानी पीने से सिर्फ बीमारियां ही नहीं बल्कि शरीर को और भी ढेरों फायदे होंगे।

. आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी।

. सर्दियों में स्किन की ड्राइनेस खत्म होगी।

. पाचन तंत्र हेल्दी रहेगा।

. वजन नियंत्रित करने में मिलेगी मदद ।

. बाल झड़ना होंगे कम ।

सर्दियों के मौसम में यदि आप इन बीजों का सेवन करेंगे तो आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *