नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (एनआईएमए) ने पंजाब सरकार के जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीनू खन्ना के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें पंजाब सरकार के आयुर्वेदिक बोर्ड के सदस्य एवं नीमा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. एस.पी. डालिया ने कहा कि पंजाब सरकार और केंद्र सरकार आयुर्वेदिक पद्धति को बढ़ावा देने के लिए लगातार विशेष प्रयास कर रही है और आयुर्वेदिक की सरकारी डिस्पेंसरियों में ओपीडी में मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही लोग योग के माध्यम से स्वस्थ्य होने का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
डॉ. वीनू खन्ना द्वारा चलाये जा रहे आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों की सराहना
पंजाब आयुर्वेद बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ.आई.पी.एस सेठी ने डॉ. वीनू खन्ना द्वारा लगातार चलाये जा रहे आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों की भी सराहना की।
इस मौके पर एनआईएमए के महासचिव डॉ. राजीव धवन, कैशियर डॉ. वरुण अग्रवाल, पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुरिंदर कल्याण, सुपरिंटेंडेंट जसबीर कौर, मनप्रीत कौर, विक्रम, कस्तूरी लाल, राजेश आदि भी मौजूद रहे।
