सर्दियों की सुबह हो या शाम चाय या कॉफी के बिना अधूरी ही होती है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ एक कप गर्मा-गर्म चाय-कॉफी का कप न मिले तो मजा नहीं आता लेकिन अगर यही चीजें आपकी सेहत की दुश्मन बन जाए तो क्या होगा। जी, हां हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि ज्यादा गर्म चाय या फिर कॉफी पीने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा रहेगा।
गर्म ड्रिंक्स करेगी सेहत को प्रभावित
एक्सपर्ट्स की मानें तो हाल के अध्ययनों में चाय और कॉफी जैसी गर्म ड्रिंक्स और ओरल व इसोफैगिल कैंसर के बीच एक चिंताजनक संबंध पाया है। जब भी हम चाय या कॉफी पिते हैं तो यह एक बार जरुर सोचना चाहिए कि इसका तापमान हमारी हेल्थ पर कैसे असर डालेगा।

गर्म ड्रिंक और कैंसर के बीच में कनेक्शन
गर्म ड्रिंक खासतौर पर हमारे पाचन तंत्र पर गंभीर असर डालते हैं। गर्म ड्रिंक्स का ज्यादा तापमान ऊपरी पाचन तंत्र के सेल्स के विभाजन और मरम्मत की प्रक्रिया को ब्लॉक कर देगा। यह इसोफैगाइटिस (गले में सूजन) और डिसप्लेसिया( सेल्स में असामान्य तौर पर बदलाव) जैसी स्थितियों को जन्म देगी जो कि कैंसर का शुरुआती संकेत है।
इसोफैगियल कैंसर का खतरा
हॉट ड्रिंक पीने से इसोफैगियल कैंसर का खतरा बढ़ जाएगा। गर्म ड्रिंक्स का ज्यादा तापमान गले के कैंसर को बढ़ाएगा। खासतौर पर जब आप धूम्रपान, शराब और अनहेल्दी फूड्स का सेवन भी करते हैं तो यह समस्या बढ़ जाएगी। हालांकि इस खतरे को आप कम कर सकते हैं यदि आप ड्रिंक का तापमान कंट्रोल में रखें।
इस बात का भी रखें ध्यान
सर्दियों में गर्म ड्रिंक्स पीना कोई गलत नहीं है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तापमान इतना गर्म न हो कि आपके पाचन को नुकसान पहुंचे। डॉक्टर्स का भी मानना है कि सही तापमान पर यदि ड्रिंक्स का सेवन किया जाए तो इससे टेस्ट भी बढ़ेगा और आपकी हेल्थ को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
