पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक्स है जो सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बहुत पसंद आता है। टाइम पास या फिर कई बार चाय के साथ भी कुछ लोग फ्लेवर वाले पॉपकॉर्न का स्वाद लेते हैं। वहीं पेरेंट्स भी अपने बच्चों को टाइम पास स्नैक्स के तौर पर इसे खिला देते हैं लेकिन आप शायद यह न जानते हों कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पॉपकॉर्न नहीं खिलाने चाहिए। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि 5 साल से कम बच्चों को पॉपकॉर्न क्यों नहीं देने चाहिए।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/DC9V4hrzItZ/?utm_source=ig_web_copy_link

बच्चों को होगी कई समस्याएं

एक्सपर्ट्स की मानें तो पॉपकॉर्न बहुत अलग तरह से बने होते हैं। ऐसे में जब बच्चे इसे खाते हैं तो इसके कारण उन्हें घुटन हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं पॉपकॉर्न खाने के कारण उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं और एलर्जी भी हो सकती है।

एलर्जी

इनको बनाने के लिए मक्के इस्तेमाल होता है। ऐसे में कुछ बच्चों को मक्के खाने के कारण स्किन पर खुजली, पेट दर्द, उल्टी या सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 5 साल की उम्र तक बच्चे का शरीर काफी सेंसिटिव होता है, इसलिए उन्हें पॉपकॉर्न नहीं देने चाहिए।

रुक जाएगा विकास

5 साल से कम उम्र के बच्चों के वायुमार्ग बहुत छोटे होते हैं। इतना ही नहीं छोटे बच्चे कई बार खाने को चबाने की जगह सीधा निगल लेते हैं। ऐसे में उन्हें पॉपकॉर्न खिलाने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां होंगी।

घुटन होगी

पॉपकॉर्न का आकार और बनावट ऐसे होती है जो कि छोटे बच्चों के लिए घुटन का कारण बनेगी क्योंकि 5 साल की कम उम्र के बच्चों के गले की बनावट और चबाने की क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं हो पाती ऐसे में पॉपकॉर्न का एक छोटा टुकड़ा उनके गले में फंस जाएगा। गले में पॉपकॉर्न फंसने के कारण बच्चों को खांसी और श्वास नली में दर्द की समस्या होगी। गंभीर मामलों में पॉपकॉर्न बच्चों के गर्दन में फंस जाएगा जिसके कारण उनकी मौत भी हो सकती है।

किडनी प्रॉब्लम्स

बाजार में जो पॉपकॉर्न मिलते हैं उन्हें बनाने के लिए कई तरह के मसाले, बटर और नमक इस्तेमाल होता है लेकिन 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादा मात्रा में नमक खिलाने के कारण उनकी किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ेगा इसके कारण उन्हें किडनी संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

पाचन संबंधी समस्याएं

पॉपकॉर्न में हाई फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से बच्चों को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। दरअसल, 5 साल की उम्र तक बच्चे का पाचन तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता है। ऐसे में अगर उन्हें हाई फाइबर युक्त फूड आइटम खिलाए जाते हैं, तो इसकी वजह से पेट दर्द, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5 साल की उम्र में बच्चों को खिलाएं ये चीजें

चाइल्ड स्पेशलिस्ट की मानें तो 5 साल से कम उम्र के बच्चों को आप पॉपकॉर्न, नट्स और सीड्स जैसी चीजों की जगह हेल्दी चीजें खिलाएं।

. बच्चों को आप ताजे फलों से बनी हुई स्मूदी दे सकते हैं। इसमें फल सही तरह से पीसते हैं जिसके कारण उन्हें इसे निगलने में परेशानी नहीं होगी।

. छोटे बच्चों को दही और फल जैसे फूड्स दें। ऐसे चीजें पचाने में आसान होगी और बच्चों के विकास में भी मदद करेगी।

. हल्की उबली हुई गाजर, मटर या फिर आलू भी बच्चों के लिए फायदेमंद रहेगा। यह बच्चों के गले में नहीं फंसेगी और बच्चे इसे खा भी आसानी से लेंगे।

एक्सपर्ट्स की मानें तो आप 5 साल से छोटे बच्चों को पॉपकॉर्न खाने के लिए न दें। यदि आप उन्हें कोई भी चीज देना चाहते हैं तो एक बार हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर ले लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *