बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बाद अब साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने भी अपने मेकअप सीक्रेट्स को साझा किया है। नयनतारा ने खुलासा किया है कि वह लिप्स को खूबसूरत और नेचुरल दिखाने के लिए कौन सी ट्रिक्स अपनाती हैं, जिनसे उनकी लिपस्टिक न सिर्फ सॉफ्ट और नेचुरल लुक देती है, बल्कि लम्बे समय तक टिकती भी है।
नयनतारा का लिपस्टिक लगाने का तरीका

नयनतारा ने बताया कि वह कभी भी अपनी लिपस्टिक को स्वाइप करके नहीं लगाती हैं। इसके बजाय, वह लिपस्टिक को हल्का-सा थपथपाकर लगाती हैं, जिससे कि एक सॉफ्ट और इवन लुक मिलता है। इस तकनीक से न केवल लिप्स को एक नेचुरल फिनिश मिलता है, बल्कि लिपस्टिक लंबे समय तक बनी रहती है। वह इसे अपनी खूबसूरती और लिप्स की डिटेलिंग को बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका मानती हैं।
फाउंडेशन और लिप लाइनर का इस्तेमाल

नयनतारा लिप्स की ब्यूटी को और बढ़ाने के लिए सबसे पहले लिप्स पर फाउंडेशन लगाती हैं। वह इसे हलके हाथों से लगाती हैं ताकि लिप्स का रंग एक जैसा और समतल दिखे। इसके बाद नयनतारा लिप लाइनर का इस्तेमाल करती हैं, जो उनके लिप्स को अच्छे से डिफाइन करता है। उनका कहना है कि लिप लाइनर को लिपस्टिक के शेड से मैच करते हुए लगाना चाहिए, ताकि लिप्स खूबसूरत और नैचुरल नजर आएं।
लिप ग्लॉस का प्रयोग

नयनतारा ने कहा कि लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के अनुसार लिपस्टिक लगाने के बाद उसी शेड का ग्लॉस भी लगाना चाहिए। यह लुक को और भी ग्लॉसी और आकर्षक बनाता है। लिप लाइनर और लिपस्टिक को लगाने के बाद उन्हें अच्छे से ब्लेंड करना बेहद जरूरी है, ताकि दोनों एक दूसरे से अलग न दिखाई दें।
लिप्स की टाइप के अनुसार लिपस्टिक का चुनाव

नयनतारा ने बताया कि लिप्स की टाइप के हिसाब से लिपस्टिक का चयन करना चाहिए। अगर किसी के होंठ पतले हैं तो मेटलिक या शाइनिंग शेड्स का चुनाव करना बेहतर होता है, जबकि फुल और प्लम्प लिप्स के लिए डार्क या सैटिन फिनिश शेड्स अच्छे लगते हैं।
एक्स्ट्रा लिपस्टिक को हटाने का तरीका

लिप्स के आसपास एक्स्ट्रा लिपस्टिक को हटाने के लिए नयनतारा ईयरबड का इस्तेमाल करती हैं। इससे लिप्स के किनारे साफ रहते हैं और बाकी मेकअप भी नहीं बिगड़ता है। यह एक छोटा लेकिन असरदार तरीका है, जो लुक को और भी परफेक्ट बनाता है।
इस तरह नयनतारा ने अपनी लिप्स को न सिर्फ खूबसूरत, बल्कि लंबे समय तक टिकने वाला और नेचुरल लुक देने का तरीका बताया। इस मेकअप टिप्स को अपनाकर आप भी अपने लिप्स को आकर्षक बना सकती हैं।
