सर्दी के मौसम में कोई भी चीज सुखाना मुश्किल हो जाता है। फिर वे चाहे कपड़े हों या जूते। अगर उन्हें न सुखाया जाए तो फिर गंदी बदबू आने लगती है। ऐसे सवाल उठता है कि सर्दियों में जूते कैसे जल्दी सुखाएं?क्योंकि जूतों को सुखाने में एक हफ्ता तक लग जाता है। कपड़े तो फिर सूख जाते हैं, लेकिन जूतों में दिक्कत आती है। कई बार इंंसान के पास सिर्फ एक ही जूते होते हैं तो परेशानी आती है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपकी परेशानी को दूर करेंगे।

अखबार की मदद लें

सर्दी के मौसम में गीले जूतों को सुखाने के लिए न्यूज पेपर यानी अखबार अच्छा ऑपशन हो सकता है। अखबार से सुखाने के लिए सबसे पहले जूतों के इनसोल्स को बाहर निकालें और ताकि बाहर सूख सकें। अब इनसोल्स वाली जगह पर अखबार भर दें और जूतों के बाहर भी अखबार को लपेट लें। रबर बैंड की मदद से अच्छे से टाइट कर दें। पंखे के नीचे रख दें, अब आपके जूते आसानी से और जल्दी से सुख जाएंगे।

चावल

जूतों को सुखाने के लिए चावल का भी प्रयोग किया जा सकता है। आपको पता ही होगा कि चावल पानी को सोखता है, जो जूते को भी जल्दी सुखाने में मदद कर सकता है। इसके लिए जूतों को सबसे पहले सही तरह क्लीन कर लें। इसके बाद एक कंटेनर में चावल को भर दें और उसके अंदर जूते को डालकर बंद कर दें। इससे जूतों से जल्दी पानी निकल जाएगा।

हीटर या ब्लोअर

इन सबके अलावा अगर आपके घर में हीटर या ब्लोअर है तो उसकी भी मदद ले सकते हैं। जूतों को हीटर के पास रख दें, जिससे कुछ ही देर में जूते सूख जाएंगे। ब्लोअर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *