प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बहुत ही खास होता है। इस दौरान प्रेग्नेंट महिला के शरीर को जरुरी पोषक तत्व, आराम और पूरी देखभाल की जरुरत होती है। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव जैसे कि मूड स्विंग्स, त्वचा में खिंचाव, उल्टी, थकान जैसे लक्षण भी दिखते हैं। जैसे-जैसे गर्भ में शिशु बढ़ता जाता है महिला का वजन और पेट का आकार भी बढ़ जाता है। ऐसे में उन्हें कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों में से एक है पेट में खुजली होना। जैसे-जैसे प्रेग्नेंट महिला का पेट बढ़ता है उनकी त्वचा में खिंचाव होता है इसके कारण उसे खुजली महसूस हो सकती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में पेट पर खुजली के कारण क्या हैं और आप इससे कैसे बच सकते हैं।
हार्मोन में बदलाव
प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल परिवर्तन भी आपकी स्किन पर असर डालेंगे। इस दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण स्किन सेंसिटिव हो जाती है और खुजली हो सकती है।

त्वचा खिंचना
जैसे-जैसे गर्भ में शिशु का आकार बढ़ता जाता है, पेट की त्वचा भी धीरे-धीरे खिंचने लगती है, जिसके कारण त्वचा ड्राई हो जाती है और आपको खुजली महसूस हो सकती है। यह खुजली ज्यादातर पेट, स्तनों, जांघों पर हो सकती है।
ड्राइनेस
प्रेग्नेंसी में त्वचा ड्राई होने की संभावना ज्यादा रहती है। ड्राई त्वचा में खुजली महसूस हो सकती है, जो कि अक्सर बदलते मौसम या त्वचा में नमी की कमी के कारण होगी।
ऐसे पाएं छुटकारा
माइल्ड साबुन
बहुत ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं और हार्श साबुन इस्तेमाल न करें। हल्के और गुनगुने पानी से नहाना आपके लिए बेहतर रहेगा और माइल्ड और मॉइश्चराइजिंग साबुन का इस्तेमाल करें यह आपकी स्किन को ड्राई नहीं बनाएगा।
खुद को हाइड्रेटेड रखें
खूब सारा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। शरीर में नमी की कमी के कारण त्वचा ड्राई बनेगी जिससे खुजली होगी। ऐसे में पानी पीने से आपकी त्वचा की नमी बनी रहेगी और यह हेल्दी रहेगी।
नारियल तेल या मॉइश्चराइजर लगाएं
नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या फिर शिया बटर जैसे प्राकृतिक मॉइश्चराइजर पेट की खुजली को कम करने में मददगार होंगे। इनका नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से त्वचा में नमी बनी रहेगी और खुजली की समस्या में राहत मिलेगी।

ढीले कपड़े पहनें
खुजली की समस्या से बचने के लिए आप ढीले कपड़े ही पहनें। ऐसा इसलिए क्योंकि ढीले आरामदायक कपड़ों से त्वचा को हवा मिलेगी और खुजली की समस्या भी कम हो जाएगी।
डॉक्टर से जरुर करें संपर्क
अगर खुजली सिर्फ पेट तक है, तो यह आम है और घरेलू उपचारों से आप इसे कम कर सकते हैं लेकिन यदि खुजली हाथों और पैरों में भी महसूस हो खासकर रात के समय में तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें डॉक्टर लिवर फंक्शन टेस्ट और अन्य टेस्ट्स करवाकर आपकी स्थिति का पता लगाएंगे और जरूरी सलाह देंगे।
इस बात का भी रखें ध्यान
इस दौरान पेट पर खुजली एक आम समस्या है, जो मुख्य तौर पर त्वचा के खिंचाव और हार्मोनल बदलावों के कारण होगी। इसे सही मॉइश्चराइजर, हाइड्रेशन और प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल करके आप कंट्रोल कर सकते हैं। यदि खुजली ज्यादा हो तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
