बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की खूबसूरती और कातिल फिगर के सब दीवाने हैं। खासतौर पर फीमेल फैंस तो उनके जैसी स्लीम बॉडी पाने की चाहत रखती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी फिटनेस सीक्रेट शेयर भी करती रहती हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि उर्वशी रौतेला की स्लिम फिगर का राज क्या है।

ब्रेकफास्ट करती हैं ऐसा

उर्वशी बैलेंस्ड डाइट खाकर अपनी खूबसूरती को मैंटेन रखती हैं। उनके सुबह के नाश्ते में मूसली, अंडे का सफेद भाग ऑमलेट और मल्टीग्रेन ब्रेड शामिल होता है। वहीं, नाश्ते में वो ताजे फल और बादाम खाती हैं।

स्ट्रिक्ट डाइट करती हैं फॉलो

उर्वशी रौतेला अपने जबरदस्त फिगर को बनाए रखने के लिए एक स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए रोज योग करती हैं।

वेट ट्रेनिंग और कोर एक्सरसाइज

जिम वर्कआउट, खाली समय में एक्ट्रेस डांस और हफ्ते में तीन बार जिम जरुर करती हैं। इसके अलावा वेट ट्रेनिंग और कोर एक्सरसाइज करती हैं ताकि वो अपना फिगर बनाए रख सकें।

लंच और डिनर होता है ऐसा

बात अगर उर्वशी के लंच की करें तो वह दाल, रोटी, ब्राउन राइस और सब्जियां खाती हैं। वो ब्राउन राइस और रोटियां खाती हैं क्योंकि इसमें कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है। यह चीजें लंबे समय तक एनर्जी देती है और दालों से उन्हें प्रोटीन और फाइबर मिलता है। रात के खाने में वह सलाद, सब्जियां, मछली और चिकन खाती हैं।

फिटनेस फ्रीक हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस फिटनेस फ्रीक हैं जो अपनी सेहत और फिटनेस के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करती। परफेक्ट फिगर के लिए एक्ट्रेस जॉगिंग और किक बॉक्सिंग जरुर करती हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C6n6RnFoZrp/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सुबह-सुबह योग और प्राणायाम

उर्वशी सुबह-सुबह योग और प्राणायाम भी करती हैं। आपको बता दें कि योग से लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत बढ़ेगी और बॉडी पॉश्चर में सुधार होगा और तनाव भी कम होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *