प्रदूषण हमारी वायु के साथ ही हमारी डाइट आहार को भी प्रभावित कर रहा है। सब्जियों की पौष्टिकता अब पहले जैसी नहीं रही वहीं, युवाओं का जंक फूड के प्रति प्रेरित होना भी उनके शरीर में पोषण की कमी का एक बड़ा कारण माना जा सकता है। पोषत तत्वों की कमी के कारण शरीर के अलग अंग, त्वचा और बाल भी प्रभावित हो सकते हैं। बालों को मजबूत और साइन देने में विटामिन-ई एक मुख्य पोषक तत्व माना जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स की मानें तो शरीर में विटामिन-ई की कमी के कारण बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि विटामिन-ई की कमी से बालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इससे आप कैसे बच सकते हैं।
क्या विटामिन-ई की कमी से झड़ेंगे बाल
विटामिन-ई एक एंटीऑक्सीडेंट है यह बालों की जड़ों को पोषण देगा और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएगा यह सिर की त्वचा में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके बालों को मजबूत बनाता है। यदि, शरीर में विटामिन-ई की कमी हो तो ऐसे में व्यक्ति के बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं।

विटामिन-ई की कमी के कारण
. बैलेंस्ड डाइट का सेवन न करने के कारण शरीर में विटामिन-ई की कमी हो सकती है।
.लगातार प्रदूषण में रहने से तनावग्रस्त हो सकता है, इससे पोषक तत्व प्रभावित होंगे।
. नियमित एक्सरसाइज न करना भी बालों के झड़ने का कारण बनेगा।

ऐसे कम करें बालों का झड़ना
. विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए आप बादाम और अखरोट का सेवन करें। इससे बालों को पोषण मिलेगा।
. पालक, ब्रोकली और अन्य हरी सब्जियों के सेवन से आपक विटामिन-ई की कमी दूर कर सकते हैं।
. सूरजमुखी के बीज और मूंगफली को डाइट में शामिल करके भी आप इसकी कमी से बच सकते हैं।
.बाजार में विटामिन-ई के कैप्सूल भी मिल जाएंगे। इन कैप्सूल के अंदर को लिक्विड को आप नारियल के तेल या जैतून के तेल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।
. योग और मेडिटेशन करने से आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर पाएंगे।
. डॉक्टर की सलाह पर आप विटामिन-ई की सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन-ई बालों की सेहत के लिए बेहद जरुरी होते हैं। इसकी कमी से बालों का झड़ना एक आम समस्या बन जाएगा जिससे बैलेंस्ड डाइट आहार और सही देखभाल से आप बालों की समस्या को रोक सकते हैं। इसके अलावा बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज जरुर करें।
