स्टार शेफ और एक्टर रणवीर बरार को हर कोई जानता है। उन्होंने बहुत से टीवी शो भी किए हैं। उनके खाना पकाने की कला किसी भी बोरिंग खाने को मजेदार व्यंजन में बदल सकती है। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि बरार को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई है।
3 हफ्तों तक आराम करने की सलाह
जानकारी के अनुसार पता चला है कि रणवीर बरार को रीढ़ की C6 और C7 कशेरुकाओं में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें 3 हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल बकिंघम मर्डर्स अभिनेता अब ठीक हो रहे हैं। फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्ररेणा कर रहे हैं।
उनकी हालिया एक फिल्म द बर्मिंघम मर्डर्स नेटफ्लिक्स पर आई है, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। बरार ने इसके अलावा मॉडर्न लव मुंबई में काम किया है और कुंकिंग शो के काफी रियलिटी शो में जज और होस्ट बने हैं।

आपको बता दें कि बरार का खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है जहां वे वीडियो पोस्ट करते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी जादुई रेसिपी शेयर करते हैं। उन्होंने इसके अलावा कुछ किताबें भी लिखी हैं। उनकी जीवनी: कम इनटू माई किचन जो कि 2016 में लॉन्च हुई थी। इसके बाद उनकी दूसरी किताब आई जिसका शीर्षक था, ए ट्रेडिशनल ट्विस्ट जिसमें असंख्य भारतीय और वैश्विक व्यंजनों को शामिल किया गया था।
