बरसात का मौसम खत्म हो चुका है और सर्दियां आ गई हैं, लेकिन अभी भी मच्छरों का आतंक कम नहीं हो रहा। रात को पक्खा चला लो तो ठंड लगती है और न चलाओ तो मच्छर तंग करते हैं। जब भी खिड़की-दरवाजे खोल लो तो मच्छर पूरी टोली के साथ घर में घुस जाते हैं और ऐसे में मच्छरों से बचाव बहुत जरूरी है। अगर बचाव न किया गया तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इस आर्टिकल में आपको ऐसा तरीका बताया जाएगा जो घर के दरवाजे खुले रखने पर भी मच्छर नहीं घुस पाएंगे।

मच्छों से बचाव के उपाय

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर घर में नहीं आएंगे। तुलसी के पौधों की सुगंध से मच्छर कोसों दूर रहते हैं। इसे आप घर के बाहर, दरवाजों के पास या खिड़कियों के आसपास रख सकते हैं। इसकी मदद से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे।

तुलसी के पौधे के फायदे

तुलसी के पौधों के सिर्फ एक ही लाभ नहीं है बल्कि इसकी मदद से मच्छर घर में आना बंद हो जाएंगे साथ ही हवा भी शुद्ध होगी। इसके इस्तेमाल से घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। तनाव और चिंता कम होगी। इसे आप अपने घर के आस-पास लगाएं, जहां इसे पानी और धूप आसानी से मिल जाए। इसे नियमित तौर पर काटते रहे और साफ रखें।

ये चीजें भी मच्छरों को घर से दूर रखने में करती है मदद

तुलसी के पौधे के अलावा आप नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के पत्तों में भी मच्छरों रोकने के गुण होते हैं। आप नीम के पत्तों को घर के दरवाजों और खिड़कियों पर लटका सकते हैं। लवेंडर का तेल भी मच्छरों को घर से निकालने में तेज है। इस तेल को अपने घर के आसपास छिड़क लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *