स्ट्रोक एक गंभीर बीमारी है, जो बड़ों या बुजुर्ग किसी को भी आ सकता है। ये दिमाग से जुड़ी समस्या है। इस समस्या में दिमाग एक हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। इसका इलाज कराना बहुत जरूरी है नहीं तो दिमाग के सेल्स मरने लग जाते हैं। आपको बता दें कि स्ट्रोक दो तरह का होता है। इस्केमिक स्ट्रोक में ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आने लगती है और दूसरे टाइप के स्ट्रोक में दिमाग के अंदर ब्लड क्लॉट करने लगता है। स्ट्रोक का खतरा आजकल बच्चों में भी बढ़ गया है। यहां जानें बच्चों में स्ट्रोक के कारण और लक्ष्ण।

बच्चों में स्ट्रोक के लक्ष्ण व्यस्कों से अलग

बड़े लोगों में स्ट्रोक के लक्ष्ण आम होते हैं। जो व्यक्ति हाई बीपी, धूम्रपान, मधुमेह का शिकार हैं या उम्र 55 के बाद है, उन्हें ज्यादा जोखिम होता है। बच्चों में स्ट्रोक के लक्षण दिखाई नहीं देते। इसलिए इनके इलाज में देरी हो सकती है। लेकिन वयस्कों की तुलना में बच्चों के ठीक होने के बेहतर अवसर होते हैं, क्योंकि उनका दिमाग विकास कर रहा होता है।

बच्चों में मौत का प्रमुख कारण

बच्चों में मौत का एक मुख्य कारण स्ट्रोक है। इस वजह से जीवन के पहले साल और खासकर पहले दो महीनों के दौरान स्ट्रोक होने का जोखिम सबसे अधिक होता है। आपको बता दें कि बच्चों को स्ट्रोक जन्म से पहले भी हो सकता है। नवजात बच्चों में दौरे से माना जाता है कि उन्हें स्ट्रोक आया है। एक शोध में पता चला है कि लगभग 10% पूर्ण-अवधि के नवजात शिशुओं में दौरे स्ट्रोक के कारण होते हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान खतरा

अगर गर्भावस्था में परेशानियां आ रही हैं या माता बीमार हो रही है तो भी शिशु स्ट्रोक को कभी-कभी ऐसी स्थितियों से जोड़ा जाता है। किसी कारण बांझपन का इतिहास होना, पेट के अंदर बच्चे के आस-पास के तरल पदार्थ में कोरियोएम्नियोनाइटिस संक्रमण नामक निदान होना, समये से पहले ही झिल्ली का टूटना आदि नवजात शिशुओं में स्ट्रोक का उच्च जोखिम बनता है।

वयस्कों में स्ट्रोक के कारण

वयस्कों की बात करें तो उनमें स्ट्रोक के कारण उच्च रक्तचाप, सिगरेट पीना, धमनी रोग, मधुमेह आदि हैं।हालांकि, सिकल सेल रोग रक्त के थक्के बनने की संभावना को बढ़ाता है जो आसानी से दिमाग को रक्त की आपूर्ति के नुकसान का कारण बन सकता है। लेकिन अगर बच्चों की बात की जाए तो उनके मामले में स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है क्योंकि बच्चों के लक्षण, कारण और रिकवरी वयस्कों से काफी भिन्न होते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *