सभी ने स्कूलों में सेक्स एजुकेशन के नाम पर साइंस की किताब के रीप्रोडक्शन चैप्टर को जरूरू पढ़ा होगा। लेकिन फिर भी बच्चों को सही तरह जानकारी नहीं दी जाती है। सामाजिक-धार्मिक कारणों और संस्कारों का हवाला देते हुए उनपर लगाम लगा दी जाती है। फिलहाल यहां पर हम बड़े लोगों में सेक्स की कमी का ज़िक्र करेंगे। क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है कि उन्हें सैक्स स् संबंधित सब पता है, लेकिन असल में वे निक्कमे होते हैं।
संस्कारों का प्रतीक
समाज में अगर सेक्स से संबंधित बात करें तो बुरा माना जाता है। ऐसे में फिर मानना पड़ेगा कि सेक्स करना तो संस्कारों के ख़िलाफ़ हुआ। जो लोग सेक्स को लेकर खुले होकर बात कर लेते हैं तो उन्हें गलत व्यक्ति मान लिया जाता है। जब दो लोग एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं तो शरीर से भी एक दूसरे के होना चाहते हैं। अगर सेक्स करने वाले सारे लोग बुरे ही होते हैं तो कोई भी अच्छा है ही नहीं।
सिर्फ रीप्रोडक्शन के लिए जरूरी सेक्स
लोग यही सोचते हैं कि सेक्स बच्चे पैदा करने के लिए किया जाता है, ये सच भी है, लेकिन सेक्स प्रजनन के अलावा प्यार और स्नेह जताने का भी एक तरीका है।
होमोसेक्शुऐलिटी
शुरू से हमें बताया गया है कि सेक्स केवल विपरीत लिंगों वाले व्यक्तियों यानी हेट्रोसेक्शुअल्स के बीच हो सकता है। लेकिन मेडिकल साइंस और क़ानून ने भी मान लिया है कि होमोसेक्शुऐलिटी होती है, नैचुरल है और इनमें भी सेक्स होता है। अपने विचारों को खुला रखना चाहिए और उनकी पसंद का भी सम्मान करना चाहिए। सेक्स के लिए जेंडर नहीं, इमोशन की जरूरत होती है।
हाइमन वर्जिनिटी
हाइमन वर्जिनिटी, ये सिर्फ़ अशिक्षित लोगों ही नहीं बल्कि पढ़े-लिखे लोग भी मानते हैं। बहुत से देशों और हमारे समाज में ये धारणा है कि महिला के हाइमन से पता लग सकता है कि उसने सेक्स किया है या नहीं।लेकिन विज्ञान ने काफ़ी पहले ही वर्जिनिटी और हाइमन के रिश्ते को नकार दिया था। फिर भी लोगों की सूई इस पर अटकी हुई है। असल में, हाइमन वेजाइना की ओपनिंग को बंद करने वाली एक पतली झिल्ली होती है और कई कारणों से वे फट सकती है। जैसे कि फ़िज़िकल ऐक्टिविटीज़, टैम्पून्स का इस्तेमाल, घुड़सवारी, जिमनैस्टिक्स आदि के चलते भी हाइमन को नुकसान पहुंच सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
