हींग को भारतीय रसोई का एक खास हिस्सा माना जाता है। इसका इस्तेमाल सदियों से भारतीय खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है। यह सिर्फ रसोई में इस्तेमाल होने वाला आम मसाला नहीं है बल्कि इसमें औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। अपने औषधीय गुणों के कारण आज कई घर में बुजुर्ग लगभग रोज रात के खाने के बाद हींग का पानी पीते हैं। ऐसे में आज हम भी आपको इस आर्टिकल के जरिए हींग का पानी पीने के फायदे के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
पेट की ऐंठन होगी दूर
खाना-खाने के बाद जिन लोगों को पेट में ऐंठन या मरोड़ की समस्या रहती है, उनके लिए भी हींग बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके पानी में मौजूद औषधीय गुण पेट की ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करेंगे। साथ ही, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन से राहत दिलाने में भी हींग का पानी बेहद सहायक होता है।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मददगार होते हैं। रोजाना खाना-खाने के बाद हींग का पानी-पीने से आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और आप बीमारियों से दूर रहेंगे।
पाचन क्रिया होगी सही
रोजा रात को खाना-खाने के बाद हींग का पानी पीने से पाचन से जुड़ी बीमारियों से भी राहत मिलती है। इस पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करेंगे। रोजाना हींग का पानी पीने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
पेट की सूजन होगी कम
हींग में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो पेट की सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। यदि आपको पेट में किसी भी प्रकार की सूजन महसूस हो तो हींग का पानी आपको आराम दिलवाएगा।

ऐसे बनाएं हींग का पानी
. एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग डालें और इसे अच्छे से घोल लें।
. इस पानी को रोजाना खाना-खाने के बाद पिएं।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हींग में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपका कई बीमारियों से बचाव करेंगे लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए हींग का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। गर्भवती महिलाएं और बच्चे हींग के पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।
