पुरुष हो या महिला, हर कोई अपनी बढ़ती उम्र में जवां नजर आना चाहता हैं, इसके लिए कभी हम एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो कभी घरेलू नुस्खे अपनाते हैं लेकिन अगर आप बिना पैसे खर्च किए और चेहरे पर लगाए अपनी स्किन को हल्दी और जवां रखना चाहते हैं तो आज यह आर्टिकल आपके लिए है। आपको आज ऐसे 5 सुपर फूड बताएंगे जो आपकी उम्र के पासे को पलट देंगे यानी कि बढ़ती उम्र में स्किन का ऐसा ख्याल रखेंगे कि हर कोई आपको अपनी उम्र से छोटा ही समझेगा।

एंटी-एजिंग फूड लिस्ट

न्यूट्रिशिन्स्ट श्वेता ठकरर ने अपने इंस्टाग्राम पर एंटी-एजिंग फूड की लिस्ट शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यदि आप अपनी स्किन को वापस पहले जैसा पाना चाहते हैं तो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं जो कि एजिंग साइन को बढ़ने से रोकेंगे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DAsKwMiyjqH/?utm_source=ig_web_copy_link

फ्लैक्स सीड्स

इसको हिंदी में अलसी के बीज कहते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 मौजूद होता है जो हमारे शरीर में कोलेजन बनाएगा और रिंकल बढ़ने से रोकेगा। आप इसे पानी में भिगोकर और चटनी बनाकर खा सकते हैं। साथ ही अन्य पंपकिन और चिया सीड्स जैसे बीजों के साथ मिक्स करके भी इन्हें आप खा सकते हैं।

कद्दू के बीज

पहला सुपर फूड है कद्दू के बीज जिन्हें अंग्रेजी में पंपकिन सीड्स कहते हैं। ये हमारी स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाएगा और कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में भी मदद करेगा। आप मुखवास के तौर पर भी इसे खा सकते हैं। ये आपकी हेल्थ को भी बरकरार रखेगा और स्किन को जवां भी बनाए रखेगा।

नारियल का तेल

बता दें कि कोकोनट फाइटो हार्मोन का कंपोस्ट होता है, इसे केनेटिन कहते हैं। ये हमारी स्किन में एंटी एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह असर करता है। साथ ही ये हमारी स्किन से दाग-धब्बों को कम करेगा और कोलेजन को बूस्ट करने में भी मदद करेगा इससे हमारी त्वचा ग्लोइंग और जवां दिखेगी।

पपीता

इसमें पपेन नाम का एंजाइम होता है जिसमें एंटी एजिंग बेनेफिट्स होते हैं। आप पपीते को अपने डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। ये आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा और चेहरे पर निखार लेकर आएगा।

सब्जियों का जूस

खाने के साथ-साथ आप सब्जियों का जूस बनाकर पी सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करेगा। साथ ही ये आपके शरीर में पोषण की कमी को पूरा करेगा। आप हर दिन अलग-अलग सब्जियों का स्वादिष्ट तरीके से जूस बनाकर पी सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *