छठ पूजा का पर्व मनाने वाले हर व्यक्ति को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। शॉपिंग करना, पूजा पाठ के समान की खरीदारी, स्वादिष्ट पकवान और प्रसाद बनाने जैसी गतिविधियों में कब दिन निकल जाए पता भी नहीं चलता लेकिन, इस पर्व के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। छठ पूजा का निर्जला उपवास 36 घंटे का होता है ऐसे में गर्भवती महिलाओं को यह व्रत करने की सलाह नहीं दी जाती हालांकि घर के काम से लेकर घाट पर जानें तक प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ये दिन थका देने वाला हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि प्रेग्नेंट महिलाएं अपना और शिशु का खास ध्यान रखें। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि छठ पूजा के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं का ध्यान रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।

आराम करें

छठ पूजा में लंबे समय तक खड़े रहना और नदी के किनारे रहना शामिल होता है ऐसे में जो गर्भवती महिला है उनके लिए थका देने वाला हो सकता है इसलिए, आप जरूरत पड़ने पर बैठ जाएं और लंबे समय तक खड़े रहने से बचें। इन अनुष्ठानों को इस तरह से करने की कोशिश करें, जिससे शारीरिक तनाव कम हो।

नींद लें पूरी

त्योहारों के दौरान खासकर छठ पूजा व्रत के समय देर रात तक जागना, पकवान बनाने में व्यस्त रहना आदि कारणों से महिलाओं को बहुत ज्यादा थकान और नींद की कमी हो सकती है ऐसे में आप पूरी आप मात्रा में नींद लें और आराम पर ध्यान दें, जिससे आपके शरीर की एनर्जी बरकरार रहेगी।

हाइड्रेटेड रहें

छठ पूजा एक लंबा चलने वाला पर्व होता है, इसमें पैदल चलना, देर तक खड़े रहना आदि जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं इसलिए पूरे दिन पर्याप्त पानी पीने की कोशिश करें। नारियल पानी, नींबू पानी और घर का बना ताजे फलों का रस पीकर खुद को हाइड्रेटेड और एनर्जी से भरपूर रखें।

स्वास्थ्य की जांच करवाएं

छठ पूजा पर्व के दौरान आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके लिए आप थकान, चक्कर आना या बेचैनी के किसी भी लक्षण पर पूरा ध्यान दें। इस दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए, ब्लड प्रेशर और ग्लूकोज के स्तर की भी नियमित जांच करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

छठ पूजा के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खान-पान, नींद और आराम पर खास ध्यान देना चाहिए, ताकि आप और गर्भ में पलने वाला शिशु दोनों की सेहत अच्छी रहे और दोनों को ही किसी तरह की समस्या न हो।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *