यदि हाल ही में आपकी डिलीवरी हुई है और आप सोच रही हैं कि अब आपको दवाईयों की जरूरत नहीं है, तो आप गलत हैं। बच्‍चे को जन्‍म देने के बाद महिलाओं के शरीर में कमजोरी आती है साथ ही शिशु को स्‍तनपान करवाने से उनकी हड्डियों पर असर पड़ता है। ऐसे में डॉक्‍टर दो दवाओं को जारी रखने की सलाह देते हैं। मां बनने वाली हर महिला को कई तरह के शारीरिक ओर मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दोरान वे जितना खुद का ख्‍याल रखती हैं, डिलीवरी होने के बाद सेल्‍फ केयर से उनका ध्‍यान हटकर बच्‍चे में लग जाता है। जिससे उन्‍हें शरीर में दर्द के साथ कई तरह की तकलीफ होने लगती है। इसे ठीक करने के लिए वह दवा का सहारा लेती हैं हालांकि, बच्‍चा होने के बाद डॉक्टर ज्‍यादातर दवाईयां बंद कर देते हैं, लेकिन कुछ दवाएं ऐसी भी हैं, जिन्‍हें डिलीवरी होने के बाद भी जारी रखना जरूरी होता है। अब हाल ही में गायनाकोलॉजिस्ट और आईवीएफ कंसल्‍टेंट डॉ. आशा गवाड़े ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इसमें उन्‍होंने उन दवाईयों के बारे में बताया है, जिसे महिलाओं को डिलीवरी होने के बाद जारी रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन दवाईयों के बारे में।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DBuBE5WiwQL/?utm_source=ig_web_copy_link

डिलीवरी के बाद भी लें कैल्शियम

एक्‍सपर्ट्स की मानें तो बच्‍चे के जन्‍म के बाद महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है। उनके शरीर को सही से रिकवर होने के लिए पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है जिसमें सबसे ज्‍यादा जरूरी है कैल्शियम। आमतौर पर गर्भवती महिलाएं 4 महीने की गर्भावस्‍था से कैल्शियम लेना शुरू कर देती हैं, जिसे डिलीवरी के 6 महीने बाद तक जारी रखना पड़ता है।

3 महीने तक जरूर लें आयरन की गोली

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेग्‍नेंसी के बाद का समय महिलाओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या फिर सी-सेक्‍शन इसके बाद ज्‍यादातर महिलाओं को दो महीने तक ब्लीडिंग होती है जिससे शरीर में खून की कमी होने लगती है। बॉडी में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए आयरन की टेबलेट लेते रहना जरूरी है।

डिलीवरी के बाद लें इतनी कैल्शियम की डोज

डिलीवरी के बाद छह महीने तक दिन में दो बार कैल्शियम की गोली लेनी चाहिए। दिनभर में 1000 मिग्रा से ज्‍यादा कैल्शियम लेना काफी है। इससे ज्‍यादा का सेवन नुकसानदायक होगा। कैल्शियम की गोलियां भोजन के साथ लें तो अच्‍छा है, इससे पेट में जलन महसूस नहीं होगी।

प्रेग्‍नेंसी के बाद कैल्शियम के फायदे

प्रेग्‍नेंसी के बाद भी कैल्शियम की टेबलेट बहुत फायदेमंद होती हैं। बच्‍चे के जन्‍म के बाद महिलाएं शिशु को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं जिसके कारण उनकी हड्डियां प्रभावित होती हैं। इस दौरान कई महिलाओं का बोन मास भी लॉस होता है, जो जॉइंट पेन और बैक पेन का कारण बनता है। कैल्शियम के लगातार सेवन से इन समस्‍याओं से आसानी से बचा जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *