जब हम अपनी त्वचा की देखभाल करने वाले प्रोडक्ट्स को बदल देते हैं तो उसे स्किन साइक्लिंग बोलते हैं। इस साइकिल में एक्सफोलएशिया, एक्टिव इनग्रेडिएंट्स, रिकवरी और मेंटेनेंस शामिल हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि हमारी त्वचा को एक ही ब्रांड के प्रोडक्टस की आदत हो जाती है जिसकी वजह से उसका असर कम होने लगता है।
4 फेज
एक्सफोलिएशन
एक्टिव इनग्रेडिएंट्स
रिकवरी
मेंटेनेंस
एक्सफोलिएशन
एक्सफोलिएशन से आपकी त्वचा चमकदार बनती है। एक्सफोलीएटिंग स्किन केयर करने के लिए फिजिकल स्क्रब या अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड या बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड जैसे केमिकल एक्सफोलिएंट स्किन को समूथ और फ्रेश बनाए रखने में मदद करेंगे। ज्यादा भी इनका इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है। इसके बाद त्वचा को फिर से भरने के लिए हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
एक्टिव इनग्रेडिएंट्स
इस स्टेप को करने से त्वचा से जुड़े मुंहासे, काले धब्बे, महीन रेखाएं जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इन समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो रेटिनोइड्स, विटामिन सी या नियासिन जैसे इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। त्वचा को अच्छी तरह साफ कर इसे लगाएं। दिन के समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। एक्टिव इनग्रेडिएंट्स ऐसे होते हैं जो त्वचा को सूरज के तरफ ज़्यादा सेनसीटिव बना सकते हैं।
रिकवरी
त्वचा की हाइड्रेशन और हीलिंग के लिए हाइलूरोनिक एसिड, सेरामाइड्स, एलोवेरा जैसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करें। इससे आपकी त्वचा की मरम्मत होगी।
मेंटेनेंस
स्किन को यूवी रेजस से बचाने के लिए जेंटल और गैर-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्टस चुनें। इससे आपकी त्वचा की स्थिति बनी रहती है। ये इसे अगले एक्सफोलिएशन साइकल और एक्टिव ट्रीटमेंट के लिए तैयार करता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
