आज के भागदौड़ भरे जीवन में तनाव और चिंता सामान्य समस्या बन चुकी है। चाहे युवा हों, कामकाजी पेशेवर या रिटायर्ड बुजुर्ग, सभी किसी न किसी रूप में तनाव का सामना कर रहे हैं। खासकर आपने अपने परिवार या आस-पड़ोस में शायद ऐसे किसी व्यक्ति को देखा होगा जो रात में अचानक चिल्लाने लगता है। इसे मिडनाइट एंग्जाइटी कहा जाता है, और यह चिंता और तनाव का एक गंभीर संकेत हो सकता है।

मिडनाइट एंग्जाइटी क्या है

मिडनाइट एंग्जाइटी का शिकार व्यक्ति रात में सोते-सोते अचानक पैनिक अटैक का अनुभव करता है। यह स्थिति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी होती है, जिसमें नींद के दौरान चिंता और डर के भाव सामने आते हैं। यह केवल मानसिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जिससे नींद की गुणवत्ता और जीवनशैली प्रभावित होती है।

मिडनाइट एंग्जाइटी के कारण

तनाव

दिनभर के काम या व्यक्तिगत मुद्दों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

आकस्मिक घटनाएं

किसी अप्रिय घटना का अनुभव, जैसे कि किसी प्रिय का खोना।

मानसिक स्वास्थ्य विकार

जैसे कि अवसाद या अन्य चिंता विकार होना।

भावनात्मक अनुभव

किसी भावनात्मक तनाव के कारण भी मिडनाइट एंग्जाइटी हो सकती है।

मिडनाइट एंग्जाइटी के लक्षण

नींद में अचानक चिल्लाना या डर कर उठना

तेजी से पसीना बहना

चेस्ट पेन या सांस लेने में कठिनाई होना

रात में बार-बार घबराकर उठना

राहत पाने के उपाय

कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी

यह एक प्रभावी साइकोथेरेपी है, जिसमें मरीज के अटैक के कारणों का पता लगाया जाता है और उसके अनुसार इलाज किया जाता है। इससे चिंता, डर और हड़बड़ाहट को कम किया जा सकता है।

रोजाना एक्सरसाइज

नियमित शारीरिक गतिविधि मिडनाइट एंग्जाइटी को कम करने में मदद करती है। व्यायाम से थकान होती है, जिससे बेहतर नींद आती है।

सोने का समय निर्धारित करें

हर रात एक निश्चित समय पर सोना और जागना महत्वपूर्ण है। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और हार्मोन संतुलित रहते हैं।

रात में अल्कोहल और कैफीन से बचें

सोने से पहले चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये नींद में बाधा डाल सकते हैं।

सहायक वातावरण तैयार करें

इसके अलावा महत्वपूर्ण है कि आप उनके लिए एक सहायक और सुरक्षित वातावरण तैयार करें। उनसे बात करें और उन्हें सपोर्ट करें। यह सुनिश्चित करें कि वे अकेले न रहें और उनकी चिंता को समझने का प्रयास करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए हमेशा विशेषज्ञ से सलाह लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *