मालिश नवजात शिशु की देखभाल का जरुरी हिस्सा होती है। जन्म के बाद लगभग 1 से डेढ़ साल की उम्र तक घर में दादी-नानी और मां तेल लगाकर पूरे शरीर की मालिश करती हैं। शिशु की नाजुक त्वचा पर नियमित रूप से मालिश करने से उसकी सेहत को कई तरह से फायदे होते हैं। खासकर शिशु की कोमल हथेलियों पर यदि रोजाना मालिश की जाए तो यह उनके मानसिक और शारीरिक विकास में मददगार होती है। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि शिशु की हथेलियों की मालिश करने से अन्य क्या फायदे होंगे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DBqX5ovMmiD/?utm_source=ig_web_copy_link

शिशु की हथेलियों पर मालिश करने के फायदे

हथेली की मालिश आपके बच्चे की सेहत को बेहतर बनाने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। इससे बच्चों को मानसिक तौर पर शांत करने में मदद मिलेगी।

मांसपेशियां होगी मजबूत

शिशु की हथेलियों पर हल्के दबाव से मालिश करने से उनकी मांसपेशियों का विकास होगा। डॉक्टर के अनुसार, हथेलियों पर मसाज करने से बच्चों के पकड़ने की क्षमता भी बढ़ती है इसके अलावा नियमित मालिश करने से शिशु की मांसपेशियां मजबूत होगी जो भविष्य में बच्चों की पकड़ को बेहतर बनाएगी।

संबंध बनेंगे अच्छे

जब माता-पिता अपने हाथों से नवजात शिशु की मालिश करेंगे तो इससे त्वचा का संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी। त्वचा से त्वचा का संपर्क आपको अपने बच्चे के साथ गहराई से जुड़ने में मदद करेगा, जिससे उसके विश्वास और भावनात्मक सुरक्षा मजबूत होगी।

तनाव होगा दूर

हथेली की मालिश नवजात शिशुओं के तनाव को दूर करेगी और आपके बच्चे को शांत करेगी। इससे बच्चों का चिड़चिड़ापन और गुस्सा कम होगा। ऐसा करने से नींद भी अच्छी आएगी।

पाचन क्रिया होगी ठीक

हथेलियों पर दबाव बिंदु शरीर की अलग प्रणालियों से जुड़ होते हैं। ऐसे में शिशु की हथेलियों पर मसाज करने से पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। हथेलियों पर मालिश करने से बच्चों के पेट में दर्द, कब्ज और ब्लोटिंग भी कंट्रोल में रहेगी।

ध्यान केंद्रित करने में होगी आसानी

हथेलियों पर मालिश करने से शिशु के तंत्रिका तंत्र को उत्तेजना मिलेगी। तंत्रिका तंत्र का विकास शिशु के मानसिक विकास से जुड़ा होगा और इस मालिश से उसका ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और मानसिक सतर्कता बढ़ेगी।

बच्चों की हथेलियों पर ऐसे करें मसाज

. सबसे पहले अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा तेल डालकर मिला लें। अब अंगूठे की मदद से बच्चे की कोमल हथेलियों पर मसाज करें।

. बच्चों की हथेलियों पर मसाज करते समय अंगूठे को सर्कुलर मोशन में घुमाएं और फिर मसाज करें।

. उन्हें और भी अधिक आराम देने के लिए धीरे से बात करें या फिर गुनगुनाएं।

. बच्चों की हथेलियों पर मसाज करने से सिर्फ उन्हें आराम नहीं मिलता बल्कि यह माता-पिता के लिए भी सुखद अनुभव होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *