दिवाली का इंतजार हर किसी को होता है। ऐसे में इस दिन आग लगने का खतरा भी बहुत होता है। लोग पटाखे, दीए और मोमबत्ती जलाते हैं जो कहीं बार आपकी सोच से परे काम कर देते हैं। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि किस तरह आप अपने आप को आग से बचा सकते हैं। ये सिर्फ दीवाली में ही नहीं बल्कि अगर आगे कभी आपको आग का सामना करना पड़ गया तो भी काम आएगा।

इन कारणों से लग सकती है आग

घर की बालकनी, बरामदे में या छत पर कपड़ें न सुखाएं, इससे आग लगने का खतरा रहता है। दिवाली वाले दिन मोमबत्ती या दीए जला कर न जाएं, किसी भी हालत में घर को अकेला न छोड़ें। ज्वलनशील कपड़े पहन कर आग का इस्तेमाल न करें। इस दिन खिड़कियां बंद रखें ताकि पर्दों पर आग न लगे। दीए आदि को खिड़की के पास न रखें नहीं तो हवा से नुकसान हो सकता है। गैस, सिलेंडर या भारी बैटरी वाली चीजों के पास दीए न जलाएं।

आग लगने पर क्या न करें

अगर आपके घर में आग लग गई है तो ऊपर की ओर न भागें। अगर ऊपर की रहते हैं तो नीचे आने के लिए लिफ्ट का प्रयोग न करें, क्योंकि लिफ्ट फंस सकती है और उसमें धुंआ भर सकता है। घर में आग लग जाए तो खिड़की न खोलें नहीं तो ऑक्सीजन की वजह से आग और भड़क सकती है। आग अगर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है तो पानी का प्रयोग न करें। कभी भी किसी बड़े सामान के नीचे न छिपें। आग में कोई सामान न फेंके, क्योंकि इससे आग भड़क जाती है।

आग लगने पर क्या करें

यदि घर में आग लग गई है तो घबराएं बिल्कुल भी नहीं, बल्कि समझदारी से काम करें। जब आग लग जाए तो तुरंत वहां से न निकले, फायर ब्रिगेड को कॉल करें। फायर एक्सटिंग्विशर है तो इस्तेमाल करें, नहीं आता तो उसे इस्तेमाल करना जरूर सीखें। इन दिनों के आस पास बाल्टियों मे पानी या रेत भरकर जरूर रखें, ताकि जरूरत के समय काम आ सके। कपड़ों में आग लगी है तो भागे न, जमीन पर रोल करें या किसी कंबल और कोट से ढंककर बुझाएं। आग लगने पर नाक और मुंह को जरूर ढकें। पैनिक बिल्कुल न हों। यदि धुएं से भरे कमरे में फंस गए हैं तो खिड़की या दरवाजे की सुराखों को गीले तैलिए से सील कर दें ताकि धुआं अंदर न आ सके। आग की उल्टी दिशा में ही घर से बाहर भागें। कीमती सामान की जगह, अपने और परिवार को सबसे पहले देखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *