दिवाली दीयों या लाइटों का त्योहार होने के साथ मिठाइयों का भी त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और तरह-तरह के तोहफे और मिठाइयां लेकर जाते हैं। घरों में बहुत से तरह की मिठाइयां आती हैं, लेकिन सोन पापड़ी सबसे खास मानी जाती है क्योंकि हर घर में इसका आना जरूरी है। इसके बिना दिवाली लगती ही नहीं है। लेकिन इसे ज्यादा भी नहीं खाया जा सकता इसलिए अगर आपके घर में सोन पापड़ी है तो उससे ये स्वादिष्ट खीर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए सोन पापड़ी, फुल क्रीम दूध, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, एक चम्मच घी, चीनी स्वादानुसार।

बनाने का तरीका

खीर बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालें लें और बाद में हल्का गर्म होने पर ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का सा भून लें। जब ड्राई फ्रूट्स हल्का सा रोस्ट हो जाए तो अलग निकाल लें। अब कढ़ाई में 1 लीटर दूध और क्रश सोन पापड़ी को डालें। जब दूध में सोन पापड़ी डाल दें तो उसे अच्छे से चलाएं और फिर आधा चम्मच इलायची पाउडर डाल दें। जब पक जाए तो उसमें चीनी डाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि सोन पापड़ी मीठी होती है तो चीनी हिसाब से डालें। ड्राई फ्रूट्स डाल कर पकने दें। जब आपको लगे कि खीर गाढ़ी हो गई है तो गैस बंद कर दें। लिजिए आपकी सोन पापड़ी की खीर तैयार है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *