सुबह का ब्रेकफास्ट सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कुछ भी खालो। आपका ब्रेकफास्ट सेहतमंद होना चाहिए। ऐसे में लोग सोचते होंगे कि नाश्ते में क्या खाया जाए जो हेल्दी हो तो चिंता न करें यहां जानें।

Best Breakfast

Dosa

एक्सपर्ट्स का कहना है कि डोसा ब्रेकफास्ट के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे रोज खाया जा सकता है और इससे सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता

Idli

डोसा की तरह इडली भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। ये सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। इसे खाने से पेट को आराम मिलता है और मोटापा नहीं बढ़ता।

Bread Omelet

अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। ये शरीर को काफी बेनिफिट्स देता है। अगर आप ब्रेड ऑमलेट को ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं तो आपके लिए फायदेमंद होगा।

आलू का पराठा

लोगों को आलू का पराठा बहुत पसंद होता है। लेकिन अगर इसे सुबह तेल की जगह घी के साथ बना कर खाया जाए तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा। दही के साथ खाने से प्रोटीन अच्छा मिलता है।

पोहा

पोहा चावलों से बना होता है। इसे वेजिटेबल्स के साथ मिलाकर बनाया जाए तो रोजना खा सकते हैं।

Maggi

एक्सपर्ट का कहना है कि मैगी को बनाना आसान होता है लेकिन इसमें पौष्टिक तत्व नहीं होते। इसलिए इसे ब्रेकफास्ट में न ही खाएं, लेकिन अगर बहुत ज्यादा मजबूरी हो तो सिर्फ तब इसका सेवन करें।

छोले भटूरे

छोले भटूरे तले हए होते हैं। इनमें तेल, वसा बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसे ब्रेकफास्ट में बिल्कुल भी शामिल नहीं करना चाहिए। छोले-कुचले खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है, लेकिन कभी-कभी इसका सेवन किया जा सकता है, रोज नहीं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *