प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर उन्हें सलाह देते हैं कि पूरी रेस्ट करें, डॉक्टर की दी हुई दवाई लें और ओवर वर्क करने से बचें। आपने डॉक्टर को यह भी कहते सुना होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सेफ सेक्स भी करना चाहिए, इससे उनका मूड एन्हैंस होता है और वो रिलैक्स भी महसूस करती हैं हालांकि, ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचती हैं। इसका एक कारण है कि उन्हें लगता है कि कहीं ऐसा करने से बच्चे को चोट न पहुंचे या प्रेग्नेंसी में किसी तरह की बाधा न आए। इस संबंध में हर महिला को डॉक्टर से संपर्क कर अपने सभी डाउट क्लियर भी करने चाहिए बहरहाल, कई महिलाएं इस दौरान शारीरिक संबंध बनान से इसलिए भी डरती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके बाद उन्हें दर्द हो सकता है। तो क्या वाकई प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से महिलाओं को दर्द हो सकता है? आइए, जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से होगा दर्द
एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं को यदि किसी तरह की शारीरिक समस्या नहीं है, नॉर्मल हेल्थ है, तो उन्हें इस दौरान शारीरिक संबंध स्थापित करने चाहिए। यह कई मायनों में उनके लिए फायदेमंद भी रहेगा। सबसे अहम है, ऐसा करने से उनका मूड बेहतर होगा, जो प्रेग्नेंसी की जर्नी को कम कष्टकारी बनाएगा लेकिन, सवाल यह है कि क्या वाकई प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से दर्द हो सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि हां, कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द हो सकता है लेकिन, यह बहुत माइल्ड होता है। ऐसा करने से थोड़ी असहजता भी हो सकती है। हालांकि, यह कहना गलत होगा कि सब महिलाओं के साथ ही ऐसा होता है। कुछ महिलाओं को इस दौरान दर्द नहीं भी होता। इसके उलट, वे इस प्रक्रिया को एंजॉय करती हैं। ऐसा करने से उन्हें रिलैक्स फील होता है, जो उन्हें अच्छी नींद लेने में मदद करती है। ध्यान रखें कि इन दिनों हर महिला को पूरी रेस्ट की जरूरत होती है। इससे बच्चे का ग्रोथ बेहतर होगी और बच्चे की सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा। यदि किसी महिला को शारीरिक संबंध बनाने में तकलीफ हो या बहुत ज्यादा दर्द हो, तो उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा क्यों हो रहा है? इस बारे में जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच भी करवानी चाहिए। ध्यान रखें कि कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के बाद दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे इंफेक्शन इसलिए, इस तरह की स्थिति की अनदेखी करना महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं है।

गर्भाशय का बढ़ना
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भाशय का आकार दिन ब दिन बढ़ता जाता है। ऐसे में कई बार सेक्स करने की वजह से हल्का दर्द हो सकता है, कुछ महिलाओं को इस दौरान क्रैंप्स जैसा भी महसूस हो सकता है हालांकि, यह भी किसी तरह के खतरे का संकेत नहीं है।
इंफेक्शन होना
प्रेग्नेंसी के दौरान यदि शारीरिक संबंध बनाते हुए बहुत ज्यादा दर्द होता है तो इसका कारण इंफेक्शन भी हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है, इसको अनदेखी करना सही नहीं है हालांकि, इंफेक्शन होने पर आपको अन्य लक्षण भी दिख सकते हैं, जैसे बुखार आदि। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह का इंफेक्शन हो सकता है, जैसे यीस्ट इंफेक्शन।
गर्भाशय में संकुचन
प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होने का एक कारण है कि ऑर्गेज्म होने पर गर्भाशय में संकुचन महसूस हो सकता है हालांकि, ऐसा सेक्स करने के कुछ घंटों बाद ही महसूस होता है। यह दर्द बहुत हल्का होता है और कुछ समय बाद अपने आप ठीक भी हो जाता है।

ब्लैडर का भरा होना
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बार-बार पेशाब आता है ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्भावस्था में गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है। ऐसे में एक समय बाद ब्लैडर पर दबाव बनाने लगता है, जिससे महिलाओं को बार-बार पेशाब करने की अर्ज होती है। ऐसे में यदि महिला शारीरिक संबंध बनाती है, तो ब्लैडर के भरे होने के कारण पेल्विक एरिया में भी दर्द का अहसास हो सकता है।
