बाकी देशों की तरह ही भारत भी वायु प्रदूषण की चपेट में फंसा हुआ है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों का तो बुरा ही हाल है। वायु प्रदूषण की हमें इतनी आदत हो गई है कि खराब हवा में सांस लेने से हमें कोई भी परेशानी नहीं हो रही है। ऐसा लगता है कि सदियों बीत गए ताजी हवा में सांस लिए। इन सब चीजों को ठीक हम ही कर सकते हैं, अगर स्वास्थ्य और सुरक्षा चाहते हैं। तो इयलिए यहां आपको एक आसान तरीका बताया गया है, जिसकी मदद से आप अपने घर की हवा शुद्ध रख सकते हैं।
Peace Lily
पीस लिली को बड़े आराम से रखा जा सकता है। ये नमी वाली मिट्टी और उजाले में पनपता है और इसे डायरेक्ट सन लाइट की ज़रूरत नहीं होती। ये घर में फैली नमी और फफूंद बढ़ने से रोकता है। जब इसमें सफ़ेद फूल लगता है तो और भी प्यारा लगता है।

Jade Plant
जेड प्लांट को सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है और ये उपहार देने के लिए एक अद्भुत विकल्प है। ये घर की सजावट में भी अच्छे लगते हैं। इसकी मदद से धूल और पराग जैसी एलर्जी पैदा करने वाले कण खत्म होते हैं और ये रात में ऑक्सीजन छोड़ता है, इसलिए इसे एक बेस्ट बेडसाइड प्लांट बन जाता है।

Areca Palm
ये इस तरह का पौधा है जो हानिकारक कणों को हवा से निकालता है और आपके घर को सांस लेने के लायक बनाता है। इससे नमी में भी सुधार आता है।

Snake Plant
इसकी मदद से हवा शुद्ध होती है, एलर्जी रुकती है और कैंसर पैदा करने वाले एजेंटों को दूर रखने में मदद मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
