इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, लेकिन बिना पानी पिएं व्रत रखने से शरीर में कमजोरी आ सकती है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी। ऐसे में यहां आपको बताया जाएगा कि किस तरह आप बिना पानी पिएं खुद को हाइड्रेट और पूरे दिन एनर्जेटिक रख सकती हैं।
व्रत से पहले करें ये चीज
नींबू पानी
व्रत शुरू होने से पहले नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं, ये होममेड इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक आपके शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाती है। नमक और चीनी भी डाल सकते हैं, जिससे शरीर को एनर्जी मिलेगी।
Coconut Water
अक्सर औरतें सुबह उठकर इस दिन सरगी करती हैं तो इसलिए व्रत शुरू होने से पहले नारियल पानी का सेवन कर लें। यह एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, जिससे पूरे दिन शरीर में हाइड्रेशन बनी रहती है।
हर्बल टी
व्रत शुरू करने से पहले चाय या कॉफी की जगह आप कैमोमाइल या पुदीने की चाय पीकर खुद को हाइड्रेट कर सकती हैं। चाय या कॉफी के सेवन से आपको डिहाइड्रेशन हो सकती है।
फ्रूट इन्फ्यूज वाटर
इन सब चीजों के अलावा आप व्रत से पहले 1 लीटर पानी में खीरा, संतरा, पुदीने के पत्ते जैसी चीजें मिलाकर पी सकते हैं। इसे रात भर रख दें और सुबह सेवन कर लें। ये एक तरह से डिटॉक्स ड्रिंक बन जाएगा जो आपको हाइड्रेट रखने का काम करेगी।
व्रत से पहले इन चीजों का करें परहेज
व्रत शुरू होने से पहले ज्यादा नमक या मसालेदार चीजें न खाएं। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है और आपको बार-बार प्यास भी लग सकती है। चाय या कॉफी का सेवन से बचें, क्योंकि इसमें कैफीन ज्यादा होता है और बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
