बहुत बार ऐसा होता है कि जब हम बाहर घूमने-फिरने के लिए जाते हैं तो हमें कसरत करने का समय ही नहीं मिलता। यात्रा करते समय दिनचर्या बनाए रखना और अनुशासित रहने के लिए काफ़ी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन अगर आप फ़िटनेस को लेकर गंभीर हैं तो बाहर रहते हुए अपनी सेहत के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं तो यहां पर कुछ सुझाव दिए गए हैं, जो आपकी मदद करेंगे।

सुबह जल्दी उठें

अगर पूरा दिन आप यात्रा में बिताने वाले हैं तो कुछ घंटे पहले उठें और कसरत करने का प्रयास करें। इससे आपके दिन की शुरूआत भी अच्छी होगी। स्ट्रेचिंग, बेसिक बॉडीवेट एक्सरसाइज़ जैसे कि स्क्वैट्स, लंग्स और पुश-अप्स के कुछ सेट्स आपके लिए सही रहेंगे।

पैदल चलें

नई जगह को एक्सप्लोर करने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि उसे पैदल ही कवर करें। इससे आपकी लंबी सैर भी हो जाएगी और एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट भी।

पानी ज्यादा पीएं

अक्सर यात्रा के वक्त हमें बहुत प्यास लगती है। आप एक बड़ा गिलास पानी का या बड़ी बोतल लें और पीएं। जब आप ख़ुद को हाइड्रेट रखेंगे तो आपकी कैलोरी की मात्रा अपने आप कम हो जाएगी।

अच्छा भोजन करें

यात्रा के दौरान भी कोशिश करें अच्छा खाने की। जब तक आपको पता होगा कि आप भोजन में क्या खा रहे हैं तो आपके वजन में कोई उतार चढ़ाव नहीं आएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *